गूगल से टक्कर लेने के लिए ओपनAI ला रहा है नया सर्च इंजन
माइक्रोसॉफ्ट जल्द ओपन AI की मदद से गूगल को टक्कर देने के लिए एक चैटजीपीटी-सर्च इंजन लॉन्च करने की योजना बना रहा है। खबरों के मुताबिक, ओपनAI एक ऐसा इंट्रैक्टिव एआई मॉडल बना रहा है जिसमें सर्च इंजन का एक्सपीरियंस मिल सके। माइक्रोसॉफ्ट ने पहले ही इस प्रोजेक्ट पर अरबों डॉलर का निवेश किया है और अपने प्रोडेक्ट और सर्विस में इसके एआई मॉडलों को शामिल करने पर काम कर रहा है।
ओपनएआई का चैट जीपीटी आधारित सर्च इंजन यूजर्स को सरल भाषा में सवाल-जवाब पूछने और एडवांस भाषा मॉडल से जवाब जनरेट करने का फीचर देगा जबकि अभी सर्च इंजन सिर्फ वेब लिंक जनरेट करते है। ओपनआई का मकसद ऐसा सर्च इंजन बनाना है जो गूगल के मुकाबले ज्यादा इंट्रैक्टिव रिजल्ट दे सके।

हालाकि अभी कंपनी ने इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी है जिससे ये अंदाजा लगाना मुश्किल है नया सर्च इंजन किस तरह से काम करेगा साथ किस तरह से गलत जानकारी को फिल्टर करेगा। अगर ओपनएआई नया सर्च इंजन बाजार में पेश करता है तो उसे सीधे तौर पर गूगल के सर्च बिजनेस को टक्कर देना होगा जो बाजार में इस क्षेत्र का अकेला लीडर है।
इस क्षेत्र के जानकारों का कहना है नया सर्च इंजन इंटरनेट सर्च को बाधित कर सकता है साथ ही जरूरी नहीं है लोग इसे उसी तरह से अपनाएंगे जिस तरह से गूगल सर्च का प्रयोग करते है, गूगल के पास इस क्षेत्र का काफी अनुभव है जिसकी वजह से ओपन एआई को अपने सर्च इंजन के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
कब तक लांच हो सकता है ओपनएआई का सर्च इंजन
मीडिया में चल रही अफवाहों की मानें को ओपन एआई इसे मई, 2024 में लांच कर सकता है, लांच को लेकर कंपनी ने कौन सी तारीख सोच कर रखी है इस बारे में कहना अभी मुश्किल है। ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा था नए सर्च में LLM यानी की लार्ज लैग्वेज मॉडल का प्रयोग किया जा सकता है ताकि एक बेहतर सर्च रिजल्ट वाला सर्च इंजन बनाया जा सके।
इसके अलावा उन्होंने इशारा किया था ओपन एआई को गूगल की तरह नहीं बनाया जाएगा बल्कि इससे अलग एक्सपीरियंस का प्रोडेक्ट तैयार करने पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। अब देखना ये होगा ओपनएआई का आने वाला सर्च इंजन गूगल से कितना बेहतर होगा साथ ही क्या यूजर्स इसे गूगल सर्च की तरह अपनाएंगे या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications








