Home
News

Chrome के रसूक को मिलेगी चुनौती, OpenAI लॉन्च करेगा AI-बेस्ड ब्राउजर

OpenAI Web Browser: बात कुछ साल पुरानी है जब OpenAI ने चैटजीपीटी लॉन्च करके दुनियाभर में तहलका मचा दिया। लोगों को एक पल तो यकीन ही नहीं हुआ कि ये टूल घंटों का काम मिनटों में कैसे कर सकता है। अब OpenAI ने एक और धमाल मचाने की तैयारी कर ली है।

दरअसल, कंपनी गूगल क्रोम को टक्कर देने के लिए AI-बेस्ड ब्राउजर लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। AI तकनीक में क्रांति लाने के बाद कंपनी का अगला फोकस एरिया वेब ब्राउजर की दुनिया है।

Chrome के रसूक को मिलेगी चुनौती

धमाल मचाने की तैयारी में OpenAI

रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI आने वाले कुछ हफ्तों में एक AI-बेस्ड वेब ब्राउजर लॉन्च करने वाली है। कंपनी का यह ब्राउजर क्रोम से पूरी तरह अलग होगा। यह ChatGPT जैसे इंटरफेस के जरिये वेबसाइट पर जाने की बजाय जानकारी सीधे यूजर को देगा।

इससे न केवल ब्राउजिंग का तरीका बदलेगा, बल्कि यूजर डेटा तक सीधी पहुंच मिलने से Google की एडवर्टाइजिंग मॉडल पर भी असर पड़ सकता है।

गूगल के लिए बड़ी चुनौती

अगर यह ब्राउजर OpenAI के 500 मिलियन साप्ताहिक यूजर्स द्वारा अपनाया जाता है, तो यह गूगल के एडवर्टाइजमेंट बिजनेस पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। गौरतलब है कि क्रोम से मिलने वाला यूजर डेटा गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet के कुल राजस्व का तीन-चौथाई हिस्सा बनाता है।

ब्राउजर की प्रमुख खूबियां

  • यूजर्स की ब्राउजिंग एक्टिविटी को समझकर AI एजेंट्स की मदद से उनके लिए कार्य कर सकेगा, जैसे फॉर्म भरना, बुकिंग करना वगैरह।
  • ChatGPT जैसी बातचीत बेस्ड इंटरफेस से जानकारी खोजने का नया तरीका मिलेगा।
  • Operator जैसे AI टूल्स ब्राउजर में सीधे इंटीग्रेट किए जा सकेंगे।
  • यह ब्राउजर Chromium कोडबेस पर बेस्ड होगा, जो Google Chrome का भी आधार है।

बाजार में कड़ा मुकाबला

फिलहाल Google Chrome का मार्केट शेयर दो-तिहाई से अधिक है और 3 अरब से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। Apple का Safari दूसरे स्थान पर है, लेकिन उसकी हिस्सेदारी केवल 16% है। गौरतलब है कि पिछले साल OpenAI ने गूगल के दो अनुभवी वाइस प्रेसिडेंट्स को अपनी टीम में शामिल किया था, जो Chrome के शुरुआती फेज में शामिल रहे थे।

OpenAI का यह कदम न केवल वेब ब्राउजर मार्केट में नई प्रतिस्पर्धा लाएगा, बल्कि इससे यूजर्स का सर्च करने का एक्सपीरियंस भी पूरी तरह से बदल जाएगा।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X