OpenAI का नया सर्च इंजन SearchGPT चुटकियों में करेगा काम, पहले से भी फास्ट होगी सर्चिंग
Artificial Intelligence बहुत तेज गति से ऑनलाइन लैंडस्कैप में बदलाव लेकर आ रहा है और प्रत्येक इंटरनेट यूजर्स के पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर प्रभाव डाल रहा है। OpenAI, Google, Microsoft और Meta कुछ लीडिंग टेक कंपनियों में से एक मानी जाती हैं।
ये कंपनियां टेक्नोलॉजी के नए युग के साथ कदम से कदम मिलाने के लिए कॉम्प्टीशन कर रही है। जेनेरिक AI के क्षेत्र में अपने वर्चस्व की लड़ाई के बाद अब वह समय आ गया है, जब AI- ड्राइवन सर्च इंजन वेब की खोज के लिए आगे बढ़ रहा है।

OpenAI लेकर आएगा SearchGPT
ChatGPT मेकर OpenAI उस सर्च इंजन की टेस्टिंग कर रहा है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। SearchGPT एक नया टूल अच्छी तरह से स्थापित सर्च सर्विसेज में Google के डोमिनेंस को सीधे चुनौती देगा। OpenAI ने घोषणा की है कि SearchGPT सर्च को आसान बनाने और साइट सोर्सेस में बिजनेस पार्टनर्स की जानकारी को शामिल करेगा।
OpenAI द्वारा यह कदम तब उठाया गया है, जब Google सालों से सर्च मार्केट में अपना दबदबा बनाए हुए है। इस सर्च इंजन का मकसद AI मॉडल की ताकत को वेब की जानकारी से जोड़ना है, जिससे लोगों को तुरंत उसके सवालों के जवाब मिल सकें।
कुछ यूजर्स के लिए ही उपलब्ध होगा SearchGPT
फिलहाल SearchGPT सिर्फ कुछ चुनिंदा यूजर्स और पब्लिशर्स के लिए उपलब्ध होगा, ताकि OpenAI उनसे फीडबैक ले सकें। लेकिन कंपनी का लक्ष्य बड़ी योजना के साथ आगे बढ़ते हुए ChatGPT में सर्च की क्षमताओं को सीधे इंटिग्रेट करना है। यह प्रोटोटाइप अस्थायी है, लेकिन हम इन फीचर्स को भविष्य में सीधे ChatGPT में इंटिग्रेट करने की योजना बना रहे हैं।
कैसे करेगा SearchGPT काम
OpenAI का कहना है कि अभी यूजर्स को अपने सर्च क्वेरी के लिए सही परिणाम पाने के लिए कई बार प्रयास करने पड़ते हैं और हम इसे आसान बनाना चाहते हैं। कंपनी अपने मॉडल की कन्वर्सेशनल क्षमताओं को वेब की रियल-टाइम इनफोर्मेशन से बढ़ाएगा, ताकि सर्चिंग और भी तेज और आसान हो सके।
कंपनी ने अपनी ब्लॉग पोस्ट में ये बताया है कि SearchGPT आपके सवालों का तेजी से और सीधे जवाब देगा। इसी के साथ ही वेब की अपडेटेड जानकारी के साथ और सोर्सेस की क्लियर लिंक भी प्रोवाइड करेगा।
जो यूजर्स SearchGPT को आजमाना चाहते हैं वे वेटलिस्ट के लिए साइन अप कर सकते हैं। बता दें कि SearchGPT सभी यूजर्स के लिए कब तक लॉन्च होगा, इस बात की कोई जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। लेकिन यूजर्स को उम्मीद है कि जल्द ही ये फीचर सभी के लिए उपलब्ध होगा।


Click it and Unblock the Notifications








