इंडिया की तीसरी सबसे पॉपुलर ऐप बनी "ओपेरा मिनी"
ओपेरा मिनी भारत की तीसरी सबसे पॉपुलर बन चुकी है जिसे भारत में 50 मिलियन लोग यूज़ करते हैं। पहले नंबर पर फेसबुक और दूसरे में व्हॉट्सएप ऐप शामिल है। कंपनी के अनुसार भारत में तेजी से बढ़ते हुए इंटरनेट उपभोक्ताओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी का कहना है भारत उनके बिजनेस का एक अहम हिस्सा बन चुका है।
बीते सालों के दौरान भारत में ओपेरा यूजरों की संख्या में 110 प्रतिशत की तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। ओपेरा के सीईओ लॉर्स बॉयलसन ने दिल्ली के एक मॉल में इसकी आधिकारिक घोषणा की करते हुए भारत को ओपेरा के लिए महत्वपूर्ण बाजार बताया।

क्या खासियत है ओपेरा मिनी की
ओपेरा मिनी ब्राउजर मोबाइल फोन की दुनिया का सबसे पॉपुलर ब्राउजर है। जिसमें 13 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है। जिसमें हिंदी, बंगाली, तेलगू, मराठी, तमिल, उर्दू, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, उडि़या, पंजाबी, असम और कश्मीरी भाषा शामिल है। ओपेरा मिनी के भारत जैसे देशों में पॉपुलर होने का एक कारण इंटरनेट स्पीड भी है, ओपेरा मिनी स्लो इंटरनेट स्पीड में भी फास्ट ब्राउजिंग करता है।


Click it and Unblock the Notifications







