Home
News

पाकिस्तानी चलाते हैं इन कंपनियों का Sim Card, देश में इस कंपनी ने जमा रखा है दबदबा!

Operation Sindoor: जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation sindoor) लॉन्च करके बदला लिया है। भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए उसके कई ठिकानों को तबाह किया है। पहले से खस्ताहाल पाकिस्तान में आटा-चावल तक के लाले पड़े हुए हैं।

ऐसे में कुछ लोगों के जेहन में सवाल होगा कि आखिर पाकिस्तानी किन कंपनियों (Pakistani telecom Companies) के सिम कार्ड इस्तेमाल करते हैं। जाहिर तौर पर पाकिस्तान में भारत के बराबर टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है, लेकिन फिर भी वहां किस टेलीकॉम कंपनी का दबदबा है। यहां जानेंगे।

पाकिस्तानी चलाते हैं इन कंपनियों का Sim Card

किस कंपनी का सिम चलाते हैं पाकिस्तानी?

पाकिस्तान में कई प्रमुख दूरसंचार कंपनियां हैं, जिनमें पाकिस्तान मोबाइल कम्युनिकेशंस लिमिटेड (पीएमसीएल) (जैज) का सबसे बड़ी मार्केट हिस्सेदारी है। उसके बाद चाइना मोबाइल पाकिस्तान (सीएमपैक) (जोंग) और टेलीनॉर पाकिस्तान लिमिटेड हैं। इसके अलावा दूसरे ऑपरेटरों में पाक टेलीकम्युनिकेशन मोबाइल लिमिटेड (यूफोन) और पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन कंपनी लिमिटेड (पीटीसीएल) शामिल हैं।

सबसे ज्यादा यूजर बेस की बात करें तो यहां पाकिस्तान मोबाइल कम्युनिकेशंस लिमिटेड की सिम यूज करने वालों की संख्या लगभगभ 8 करोड़ है। इसके बाद टेलीनॉर जैसी कंपनियां आती हैं, जिनके पास भी ठीक-ठाक ग्राहक हैं।

कैसा है टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर?

भारत की तुलना में पाकिस्तान का टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर बेहद खराब है। यहां लोगों को 1 एमबी डेटा इस्तेमाल करने के लिए 80-90 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। जबकि भारत में इस डेटा की कीमत महज 12 से 14 रुपये पड़ती है। इस लिहाज से देखा जाए तो पाकिस्तानी ढंग से इंटरनेट भी नहीं चला पाते हैं।

भारत में जियो सबसे आगे

अगर भारत में टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो यहां कई देशों से बेहतर सर्विस है। यहां सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर बेस रिलायंस जियो के पास है। दूसरे नंबर एयरटेल का नंबर आता है। ये दोनों ही कंपनियों देश में 5G सर्विस भी दे रही हैं। भारत में वीआई और बीएसएनएल की सर्विस भी मौजूद हैं।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X