Home
News

फेस अनलॉक फीचर के साथ Oppo A1 लॉन्च, जानें कीमत

By Neha Kashyap

Oppo कंपनी ने अपने घरेलू मार्केट चीन में लेटेस्ट हैंडसेट ओप्पो A1 लॉन्च कर दिया है। इस फोन को मिड रेंज स्मार्टफोन कहा जा सकता है क्योंकि कंपनी ने इसे 1,399 चीनी युआन यानी करीब 14,400 रुपए में पेश किया है।

मार्केट में इस समय फेस अनलॉक फीचर के साथ आने वाले स्मार्टफोन का ट्रेंड है, जिसे फॉलो करते हुए ओप्पो ने भी इस फोन में फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर दिया है।

फिलहाल कंपनी ने इस फोन को चीन में ही लॉन्च किया है और बाकी देशों में इसकी उपलब्धता को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

फेस अनलॉक फीचर के साथ Oppo A1 लॉन्च, जानें कीमत


ओप्पो A1 के डिजाइन की बात करें, तो कंपनी ने इस फोन को अट्रेक्टिव लुक और कलर वेरिएंट में पेश किया है। इस फोन को ब्लू, रेड और व्हाइट कलर्स में खरीदा जा सकता है। इसके स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो इसमें 5.7 इंच का एचडी+ एस-आईपीएस डिस्प्ले दिया है, जो 720x1440 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो के इस बजट फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। ये कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ आता है, जिससे लाइट फोटोग्राफी की जा सकती है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8 मेगापिक्सल का है। इस फोन में मौजूद प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है।

फेस अनलॉक फीचर के साथ Oppo A1 लॉन्च, जानें कीमत

ओप्पो A1 के लिए इसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसके स्टोरेज को बढ़ा सकते हैं। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3180 एमएएच की बैटरी दी गई है।

किसी भी भाषा को Hindi में कैसे बदलें - Gizbot

जैसा कि हम बता चुके हैं कि फिंगर प्रिंट सेंसर की जगह कंपनी ने इस फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया है। इसके अलावा कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, जीपीएस, वाई-फाई और ब्लूटूथ ऑप्शन हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo A1 has launched in chaina and listed on company's official website with price tag of CNY 1,399 (roughly Rs. 14,400).
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X