Home
News

Oppo A11 हुआ लॉन्च, क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ ये फीचर्स हैं खास

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो अपने बेहतरीन परफॉर्मेंस के स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। एक के बाद एक लगातार मार्केट में अपने स्मार्टफोन उतारने वाली कंपनी ओप्पो ने डॉमेस्टिक मार्केट में ओप्पो ए11 को लॉन्च किया है। लेकिन अगर इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन पर गौर करें तो ये स्मार्टफोन ओप्पो ए5 2020 का ही चीनी वेरियंट हैं। यानि कंपनी ने ओप्पो ए5 2020 को चीन में Oppo A11 के नाम से उतारा है। बता दें कि ओप्पो ए5 2020 को पिछले महीने ही भारत में इंट्रोड्यूस किया गया था।

Oppo A11 हुआ लॉन्च, क्वॉड कैमरा सेटअप के साथ ये फीचर्स हैं खास

आपको याद होगा कि हाल ही में चीन में ओप्पो ए11एक्स को उतारा गया था जो कि ओप्पो ए9 2020 का रिब्रांडेड वर्ज़न है। दरअसल, अभी लॉन्च किया गया Oppo A11, ओप्पो ए11एक्स का कमज़ोर वर्ज़न है। खैर, चलिए आपको बताते हैं ओप्पो ए11 की स्पेसिफिकेशन्स।

Oppo A11 की कीमत

ओप्पो ए11 को स्ट्रीम पर्पल, क्लाउड व्हाइट और लेक ग्रीन रंग में उपलब्ध कराया गया है। अगर कीमत की बात करें तो इसे चीन में 1,499 चीनी युआन (करीब 15,100 रुपये) में बेचा जाएगा। बता दें कि ये कीमत 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले स्मार्टफोन की है।

ट्रेंड को फॉलो करते हुए इसमें वॉटरड्रॉप नॉच को डिज़ाइन किया गया है। स्मार्टफोन की 6.5 इंच की एचडी+ डिस्प्ले है। ओप्पो ए5 2020 की ही तरह इस स्मार्टफोन को भी पावर देने के लिए ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि अभी चिपसेट को लेकर जानकारी उपलब्ध नहीं है। ओप्पो ए5 2020 का रिब्रांडेड वर्ज़न एंड्रॉयड 9 पाई पर बेस्ड कलरओएस 6.0.1 पर ऑपरेट होगा। ओप्पो ए11 हैंडसेट में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

Oppo A11 का कैमरा सेटअप

अगर कैमरा सेटअप की बात करें तो स्मार्टफोन चार रियर कैमरा से लैस है। लेकिन जहां ओप्पो ए11 एक्स में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया था। वहीं, ओप्पो ए11 में 12 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके रियर पैनल पर एक वाइड-एंगल लेंस भी है जो 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ आता है। स्मार्टफोन का रियर कैमरा 1080 पिक्सल वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकने में कैपेबल है।

बता दें कि रियर पैनल पर डिजाइन किए गए सभी सेंसर्स की डिटेल्ड इंफोर्मेशन ओप्पो की साइट पर अभी उपलब्ध नहीं है। लेकिन आपको याद करा दें कि इसके रिब्रांडेड वर्ज़न ओप्पो ए5 2020 के बैक पैनल में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद था।

ओप्पो ने ओप्पो ए11 का एक ही वेरियंट मार्केट में उतारा है। फोन 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, स्मार्टफोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 3डी फिनिश, गेम बूस्ट 2.0 और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स शामिल है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo has launched Oppo A11 in the domestic market. But if you look at the specification and design of this smartphone, then these smartphones are the Chinese variant of Oppo A5 2020. That is, the company has launched Oppo A5 2020 in China as Oppo A11. Let us know that Oppo A5 2020 was introduced in India only last month.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X