Home
News

Oppo A15 भारत में हुआ लॉन्च, बढ़िया कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन

ओप्पो ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ओ15 कंपनी का कैमरा-फोकस्ड बजट स्मार्टफोन है। पॉकेट फ्रैंडली होने के साथ साथ लेटेस्ट फोन कई बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। चलिए जानते हैं ओप्पो ए15 के बारे में कुछ खास-

Oppo A15 भारत में हुआ लॉन्च, बढ़िया कैमरा, बैटरी और डिस्प्ले वाला स्मार्टफोन

ओप्पो ए15 कीमत

ओप्पो ने ओप्पो ए15 को 3जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया है जिसकी कीमत 10,990 रुपये रखी गई है। इसे डायनामिक ब्लैक और मिस्ट्री ब्लू कलर ऑप्शन्स में एवेलेबल कराया जाएगा। फिलहाल, इसकी सेल कब शुरु होगी, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

ओप्पो ए15 स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो ए15 एंड्रॉयड 10 पर आधारित ColorOS 7.2 पर ऑपरेट होता है। इसकी 6.52 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच भी है। ओप्पो ने लेटेस्ट स्मार्टफोन पर मालिकाना आई प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि ये ब्लू लाइट को फिल्टर करेगा। इसके अलावा, फोन एआई ब्राइटनेस फीचर के साथ आता है जो आपके मुताबिक ब्राइटनेस को एडजस्ट कर सकेगा।

ओप्पो ए15 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज ऑप्शन उपलब्ध है। इसी स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

इस फोन का कैमरा सेटअप

ओप्पो ए15 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन के रियर पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।

कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
Oppo A15 में 4,230mAh की बैटरी मौजूद है जो 10W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डायमेंशन 164x75x8 एमएम और वज़न 175 ग्राम है।

इस तरह के नए स्मार्टफोन्स के बारे में पढ़ने और जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट हिंदी गिज़बॉट के साथ जुड़ सकते हैं। आप हमारी वेबसाइड से जुड़कर टेक्नोलॉजी और खास तौर पर स्मार्टफोन की दुनिया से जुड़ी हर खबर की अपडेट ले सकते हैं। आप हमारे फेसबुक पेज और राइट टिक वाले ऑफिसियल हेलो अकाउंट को भी फॉलो करके सभी ख़बरों से अपडेट रह सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo has launched its latest smartphone Oppo A15 in India. Oppo O15 is the company's camera-focused budget smartphone. In addition to being pocket friendly, the latest phone is equipped with many excellent specifications. Let's know something special about the Oppo A15.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X