OPPO A17k: 7GB RAM के साथ Oppo के इस स्मार्टफोन ने की एकदम हीरो वाली एंट्री, कीमत है 11000 रूपये से भी कम

Oppo A17k: OPPO ने हाल ही में भारतीय बाजार में लो-एंड A17 स्मार्टफोन लॉन्च किया था और अब कंपनी ने चुपचाप अपने सक्सेसर OPPO A17k को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। स्मार्टफोन 6.56-इंच IPS LCD, Android 12 के साथ ColorOS 12.1 और साथ ही 5,000mAh की बैटरी के साथ आता है। साथ ही आपको बता दें स्मार्टफोन का मुकाबला Realme C35, Redmi A1+ के साथ-साथ Moto E32 से भी है।
OPPO A17k Specifications
Oppo A17k में 6.56-इंच की IPS LCD स्क्रीन है जिसमें anHD+ रेजोल्यूशन है। फोन का डिस्प्ले 60Hz का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है और 600 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। हैंडसेट कंपनी के अपने ColorOS 12.1 पर चलता है जो Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। Oppo A17k MediaTek Helio G35 प्रोसेसर से लेस 4GB रैम और 64GB ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है।
Oppo A17k: कैमरा
कैमरा की बात करें तो , स्मार्टफोन में फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा है। पीछे की तरफ 8MP सेंसर वाला सिंगल कैमरा है। इस लेंस का व्यू 78 डिग्री है। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है और यह बैटरी 10 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें IPX4 रेटिंग है जिसका मतलब है कि डिवाइस वाटर रेसिस्टेंट है।
हैंडसेट एक साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है और 4GB तक एक्सपेंडेबल रैम प्रदान करता है। Oppo A17k की स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन मिलेंगे।
OPPO A17k Price and Availability
केवल 4GB + 64GB वैरिएंट के लिए OPPO A17k की कीमत 10,499 रुपये है और यह गोल्ड के साथ-साथ नेवी ब्लू रंगों में भी उपलब्ध है। स्मार्टफोन को ब्रांड की वेबसाइट और देश भर में ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications