6.2 इंच डिसप्ले के साथ Oppo A3 लॉन्च, जानें कीमत व फीचर्स
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने मिड रेंज में अपनी स्मार्टफोन सीरिज को आगे बढ़ाते हुए लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A3 लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 6.2 इंच का बड़ा डिसप्ले दिया है। इस फोन की डिसप्ले को और बड़ा लुक देने के लिए कंपनी ने इस फोन को पतले बैजल के साथ पेश किया है।
इस फोन के सबसे खास फीचर है इसका डिजाइन। ओप्पो का ये पहला स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने नैनो स्केल माइक्रोक्रिस्टलीन टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया है। इस तकनीक में फ्लेट फोन में भी डायमंड इफेक्ट दिया जा सकता है, जैसा कि इस फोन के बैक पैनल पर नजर आ रहा है।

ओप्पो A3 के अन्य फीचर्स की बात करें, तो इसके फ्रंट टॉप में एक नोच दिया है, जिसके अंदर कैमरा होगा। मार्केट में चल रहे ट्रेंड को फॉलो करते हुए कंपनी ने इस फोन में भी कोई फिजिकल बटन नहीं दिया है। आईफोन X की ही तर्ज पर इस फोन में भी फेस अनलॉक फीचर दिया है। कंपनी का दावा है कि 0.08 सेकेंड में इस फोन को फेस अनलॉक किया जा सकता है। कीमत की बात करें, तो कंपनी ने इस फोन को 2,099 चीनी युआन यानी करीब 22,100 रुपए में पेश किया है।
ओप्पो A3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
कंपनी ने इस फोन को मैटल बॉडी के साथ पेश किया है। ये फोन ब्लैक, पिंक, रेड और सिल्वर कलर वेरिएंट में बिक्री के लिए उपलब्ध है। फोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी प्लस डिसप्ले दिया है, जो 1080x2280 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आताहै। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है।
ओप्पो के इस फोन में फोटोग्राफी के लिए 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। ये कैमरा एफ/1.8 अपर्चर और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा की बात करें, तो ये 8 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.2 अपर्चर के साथ आता है।
प्रोसेसर की बात करें, ओप्पो A3 में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया है। इस फोन में 4 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया है। जरूरत पड़ने पर इस फोन के इंटरनल स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से और बढ़ाया जा सकता है।

ओप्पो के इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी दी है। डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications







