Oppo A31 (2020) हुआ लॉन्च, पढ़िए और जानिए इस फोन का फीचर्स और कीमत
ओप्पो कंपनी ने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का नाम Oppo A31 (2020) है और इस फोन को इंडोनियाई मार्केट में लॉन्च किया गया है। ओप्पो कंपनी कुछ महीनों के अंतराल में लगातार कोई ना कोई फोन लॉन्च करती ही रहती है। इस बार ओप्पो कंपनी ने Oppo A31 (2020) लॉन्च किया है। हालांतकि ये एक मिडरेंज फोन है लेकिन इसमें भी कुछ खास फीचर्स दिए गए हैं।

इस फोन को कंपनी ने करीब 13,500 रुपए की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज दिया गया है। इस फोन में ओप्पो कंपनी ने मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले भी दिया है। इसके साथ-साथ इस फोन में कंपनी ने 3 कैमरों का रियर कैमरा सेटअप भी दिया है। आइए आपको इस फोन के बारे में थोड़ा विस्तार में बताते हैं।
डिस्प्ले और कैमरा
Oppo A31 (2020) एक मिडरेंज स्मार्टफोन है। इस फोन में कंपनी ने 6.5 इंच की एक एचडी डिस्प्ले के साथ 4,230 रुपए की काफी दमदार बैटरी दी है। इसके साथ-साथ इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इसके पिछले हिस्से में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
इस फोन के कैमरों पर गौर करें तो इसमें कंपनी ने पिछले हिस्से में 3 और एक फ्रंट कैमरा भी दिया है। इसके पिछले हिस्से में एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है, दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है, जो मैक्रो शूट करने में सक्षम है। इन दोनों के अलावा इस फोन में एक तीसरा कैमरा भी दिया गया है। इस फोन का तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। इस कैमरा सेटअप का तीसरा कैमरा डेप्थ सेंसर का काम करेगा।
कनेक्टिविटी फीचर्स
इस फोन के बैक कैमरों के साथ इसमें एक फ्रंट कैमरा भी दिया है। इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो वॉटर ड्रॉप नॉच के साथ आता है। इन चीजों के अलावा अगर हम इस Oppo A31 (2020) के कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी ने 4जी एलटीई, वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 की सुविधा भी कंपनी ने शामिल की है। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम का हेडफोन जैक बी दिया है।


Click it and Unblock the Notifications