Home
News

Oppo A3s के दाम में हुई कटौती, जानिए नई कीमत

Oppo अपने दमदार स्मार्टफोन के लिए जानी जाती है। कंपनी ने पिछले साल अपने A3s स्मार्टफोन को बाजार में उतारा था। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को 10,990 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया था। हालांकि कंपनी ने दिसंबर में स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी थी, जिसके बाद फोन की कीमत 8,990 रुपये हो गई थी।

Oppo A3s के दाम में हुई कटौती, जानिए नई कीमत

बता दें, एक बार फिर कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन की कीमत में कटौती कर दी है। इस बार कंपनी ने फोन को 1,000 रुपये और कम कर दिया है, जिसके चलते ग्राहक Oppo A3s को 7,990 रुपये की कीमत के साथ खरीद सकते हैं। बता दें, इस कीमत में 2GB रैम वाले मॉडल को खरीदा जा सकता है। वहीं, 3GB रैम वाले मॉडल की कीमत 9,990 रुपये है।

Oppo A3s स्पेसिफिकेशन

Oppo A3s स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें फोन में 6.2-इंच की HD+ 'सुपर फुल स्क्रीन' डिस्प्ले दी गई है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 450 SoC मौजूद है। कैमरा के लिए फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 2-मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर मौजूद है जो AI ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 के साथ आता है।

कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5mm हेडफोन जैक को पेश किया गया है। स्मार्टफोन में एंड्रॉइड 8.1 ओरियो बेस्ड ColorOS 5.1 दिया है। फोन में 4,230mAh की बैटरी दी गई है जो काफी अच्छा बैकअप देने के लिए काफी है। कलर वेरिएंट की बात करें तो फोन को Fancy Red और Dark Purple कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। बता दें, कंपनी का यह स्मार्टफोन ऐज-टू-ऐज डिस्प्ले और iPhone X स्टाइल नॉच के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo is known for its robust smartphone. The company had launched its A3s smartphone last year. The company launched this smartphone with a price of Rs 10,990. However, the company had cut the price of the smartphone in December, after which the phone price was Rs 8,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X