पावरफुल बैटरी के साथ Oppo A3s भारत में लॉन्च, जानें कीमत
ओप्पो के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। Oppo का लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन ओप्पो A3s भारत में लॉन्च हो गया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में एंट्री लेवल प्राइस कैटेगिरी में पेश किया है। कंपनी ने भारत में इस फोन को 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। फिलहाल ये स्मार्टफोन सिर्फ एक ही वेरिएंट में भारत में पेश किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस फोन को आने वाले समय में इंडिया में और भी वेरिएंट में पेश कर सकती है।

इस फोन के खास फीचर्स की बात करें, तो ये डुअल रियर कैमरा के साथ आता है, जो 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। आइए जानते हैं कि इस फोन के सभी फीचर्स और स्पेक्स के बारे में...
Oppo A3s की कीमत, उपलब्धता व कलर वेरिएंट
जैसा कि हम बता चुके हैं कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को भारत में 10,990 रुपए में पेश किया है। इस स्मार्टफोन को भारत में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, अमेज़न और पेटीएम से खरीदा जा सकेगा। जाएगा। अगर आप इस फोन को ऑफलाइन खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये फोन ऑफलाइन मार्केट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस फोन को भारत में डार्क रेड और पर्पल कलर वेरिएंट में पेश किया है।
Oppo A3s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
कंपनी ने इस फोन में 6.2 इंच का एचडी+ सुपर फुल स्क्रीन डिस्प्ले दिया है। इसका पिक्सल रिजॉल्यूशन 720x1520 पिक्सल है। ये स्मार्टफोन फुल स्क्रीन डिसप्ले के साथ आता है। मार्केट में चल रहे ट्रेंड को फॉलो करते हुए कंपनी ने ओप्पो स्मार्टफोन में नॉच दिया है। ये फोन 88.8 परसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। बड़ी डिसप्ले को पावर देने के लिए कंपनी ने इस फोन में 4230 एमएएच की बैटरी दी है।
फोटोग्राफी के लिए Oppo A3s में डुअल रियर कैमरा दिया है। ओप्पो का ये पहला स्मार्टफोन है, जो 13 मेगापिक्सल व 2 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा और एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 के साथ आता है। फोन में वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है, जो आई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 के साथ आता है।
प्रोसेसर की बात करें, तो कंपनी ने ओप्पो A3s स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर दिया है, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 1.8 गीगाहर्ट्ज़ है। रैम की बात करें, तो ये 2 जीबी है और फोन में 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इस फोन का स्टोरेज 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
ओप्पो A3s स्मार्टफोन डुअल सिम सपोर्ट के साथ आता है। ये फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कंपनी के अपने ओपरेटिंग सिस्टम कलरओएस 5.1 पर चलता है। फोन में कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो ये 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे फीचर्स के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications