Home
News

कीमत ₹15,499 से शुरू, 6000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड मजबूती के साथ OPPO A5 5G की एंट्री

OPPO ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन OPPO A5 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन न केवल दमदार परफॉर्मेंस बल्कि शानदार मजबूती और बड़ी बैटरी के साथ आता है, जिससे यह एक ऑल-राउंडर बजट 5G स्मार्टफोन बनता है।

डिस्प्ले और डिजाइन

120Hz डिस्प्ले के साथ OPPO A5 5G भारत में लॉन्च

OPPO A5 5G में 6.67 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। इसके डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन है, जिससे यह स्क्रीन स्क्रैच और मामूली गिरावट से सुरक्षित रहती है।

फोन की बॉडी को 360° Armour Design के साथ तैयार किया गया है, जो इसे 160% ज्यादा मजबूत बनाती है। फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन मिला है, यानी यह हाई टेम्परेचर, नमी और झटकों को आसानी से झेल सकता है। साथ ही, यह IP65 रेटेड डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट भी है।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

फोन में MediaTek Dimensity 6300 6nm प्रोसेसर है, जिसे 6GB या 8GB रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB तक वर्चुअल RAM एक्सपेंशन का विकल्प भी है। स्टोरेज के लिए 128GB UFS 2.2 मिलता है, जिसे आप 1TB तक microSD कार्ड से बढ़ा सकते हैं। स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 के साथ आता है।

कैमरा सेटअप

फोन में रियर साइड पर 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिलता है। फ्रंट में 8MP सेल्फी कैमरा है।

बैटरी और चार्जिंग

OPPO A5 5G में दी गई है एक 6000mAh की बड़ी बैटरी, जिसे चार्ज करने के लिए बॉक्स में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जर मिलता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 21 मिनट में 30%और 37 मिनट में 50% चार्ज हो जाता है।

कीमत और अवेलेबिलिटी

OPPO A5 5G को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

  • 6GB+ 128GB - 15,499 रुपये
  • 8GB + 128GB- 16,999 रुपये

फोन Aurora Green और Mist White कलर में उपलब्ध है। यह OPPO India की वेबसाइट पर मिल रहा है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X