Home
News

OPPO A5 Pro 24 अप्रैल को होगा लॉन्च, मिलेगी फास्ट चार्जिंग और दमदार बैटरी

OPPO ने अपने नए स्मार्टफोन OPPO A5 Pro 5G की भारत में लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। यह फोन 24 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा। इसे पिछले साल आए OPPO A3 Pro 5G का अपग्रेड वर्जन माना जा रहा है।

हालांकि, भारत में आने वाला वर्जन चीन में लॉन्च हुए मॉडल से काफी अलग होगा। इस फोन को किन खूबियों के साथ कंपनी लेकर आ रही है। इसकी कीमत कितनी हो सकती है और चाइना में इसकी कीमत कितनी है। सब यहां बताने वाले हैं।

OPPO A5 Pro 24 अप्रैल को होगा लॉन्च

भारत में OPPO A5 Pro 5G की खास बातें

लॉन्च डेट: 24 अप्रैल 2025

डिजाइन: स्क्वायर शेप वाला कैमरा मॉड्यूल (चीन में सर्कुलर कैमरा)

कलर ऑप्शन: ब्राउनिश फिनिश

सर्टिफिकेशन: IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से पूरी तरह सुरक्षित

बॉडी: 360-डिग्री आर्मर बॉडी जो ड्रॉप्स और रफ यूज को झेलने में सक्षम

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5,800mAh की बैटरी दी गई है जो 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह चीन में लॉन्च हुए वर्जन से थोड़ा कम है जहां 6,000mAh बैटरी और 80W चार्जिंग मिलती है।

कनेक्टिविटी

कंपनी का दावा है कि OPPO A5 Pro 5G में मिलेगा 200% नेटवर्क बूस्ट, जिससे कनेक्टिविटी मुश्किल हालात में भी बनी रहेगी।

डिस्प्ले और कैमरा

स्क्रीन: 6.7-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलेगा।

रिफ्रेश रेट: 120Hz

कैमरा: 50MP का प्राइमरी सेंसर, दूसरा लेंस की फिलहाल डिटेल नहीं आई है।

फिंगरप्रिंट सेंसर: इन-डिस्प्ले

प्रोसेसर और परफॉर्मेंस

फोन में Dimensity 7300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो परफॉर्मेंस और एफिशिएंसी के लिहाज से अपग्रेड होगा। फोन को कई स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। फिलहाल इसके बारे में ज्यादा डिटेल नहीं है।

OPPO A5 Pro 5G की संभावित कीमत

चीन में इस फोन की शुरुआती कीमत CNY 1,999 (23,800 रुपये) है। ऐसे में भारत में इसकी कीमत लगभग 18,000 से 22,000 रुपये के बीच हो सकती है। पिछले वर्जन OPPO A3 Pro 5G की भारत में कीमत 17,999 रुपये थी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X