Home
News

6000mAh बैटरी और AI फीचर्स, सबकुछ है सिर्फ ₹13999 में; OPPO A5x 5G भारत में लॉन्च

नया स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो अच्छा मौका है। ओप्पो ने भारत में अपना नया OPPO A5x 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 13,999 रुपये तय की गई है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आया है। इसमें 6000mAh का बैटरी पैक मिलता है।

कंपनी इस फोन को IP65 की रेटिंग के साथ लेकर आई है। इसमें 360 रेनफॉर्स्ड ग्लास के साथ 360 डिग्री डिग्री आर्मर बॉडी मिलती है। फोन को मिल्ट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन भी मिला हुआ है।

OPPO A5x 5G भारत में हुआ लॉन्च

OPPO A5x 5G: प्राइस और अवेलेबिलिटी

फोन 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट में आया है। इसकी कीमत 13,999 रुपये है। इसमें मिडनाइट ब्लू और लेज़र व्हाइट कलर ऑप्शन मिलते हैं। फोन की पहली सेल अमेजन, फ्लिपकार्ट, ओप्पो और सेलेक्टेड मेनलाइन स्टोर्स पर 25 मई से शुरू होने वाली है।

OPPO A5x 5G: इंट्रोडक्टरी ऑफर

ग्राहकों को SBI, IDFC फर्स्ट बैंक, बैंक ऑफ बरोदा और फेडरल बैंक के कार्ड पर 1000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर तीन महीने के लिए नो-कॉस्ट-EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है।

OPPO A5x 5G: फीचर्स

OPPO A5x 5G स्मार्टफोन में 720 x 1604 पिक्सल रिजॉल्यूशन का 6.67-इंच LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह 1,000 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल भी प्रदान करता है। कैमरे की बात करें तो, स्मार्टफोन 32MP के प्राइमरी कैमरे से लैस है, साथ ही सेल्फी, वीडियो कॉल और बहुत कुछ के लिए 5MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।

स्मार्टफोन में 45W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी है। Android 15 बेस्ड ColorOS 15 पर चलने वाला, OPPO A5x 5G स्मार्टफोन AI इरेजर 2.0, रिफ्लेक्शन रिमूवर, AI अनब्लर और AI क्लैरिटी एन्हांसर जैसे कई बिल्ट-इन AI टूल प्रदान करता है।

OPPO A5x 5G: स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: 6.67-इंच LCD डिस्प्ले, 720 x 1604 पिक्सल रेजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1000nits ब्राइटनेस
प्रोसेसर: मीडियाटेक डाइमेंशन 6300
रैम: 4GB
स्टोरेज: 128GB
रियर कैमरा: 32MP
फ्रंट कैमरा: 5MP
बैटरी: 6000mAh
चार्जिंग: 45W वायर्ड
OS: Android 15 बेस्ड ColorOS 15
ड्यूरेबिलिटी: IP65 रेटिंग, 360-डिग्री आर्मर बॉडी

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X