Oppo A7 चीन में जल्द होगा लॉन्च, लीक हुई तस्वीरें
Oppo कंपनी ने अपने स्मार्टफोन के साथ काफी अच्छी पहचान बना ली है। लोगों द्वारा स्मार्टफोन को काफी पसंद भी किया जा रहा है। काफी समय से Oppo A7 स्मार्टफोन चर्चा में है। बता दें, Oppo ए सीरीज का विस्तार करते हुए Oppo A7 स्मार्टफोन को लॉन्च करने जा रही है। खबर आ रही है कि कंपनी चीन में अपना नया स्मार्टफोन Oppo A7 को लॉन्च करने वाली है। फोन लॉन्च होने से पहले ही Oppo A7 स्मार्टफोन की तस्वीरें इंटरनेट में लीक हो रही है।

जिससे फोन के बारें में काफी अनुमान लगाया जा सकता है। लीक हुई तस्वीरों में Oppo A7 में Realme 2 Pro की तरह ही वाटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच दिखाई दे रहा है। फोन में दमदार और बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है। Oppo A7 स्मार्टफोन को 2 कलर वेरियंट में लॉन्च किया जा सकता है। लुक्स की बात की जाए तो, हैंडसेट Realme 2 का री-ब्रांड वर्जन लग रहा है। हालांकि, ए7 में रियलमी 2 की तुलना में बेहतर सेल्फी कैमरा मौजूद है।
Oppo A7 लीक तस्वीरें
Oppo A7 स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो, सबसे पहले SlashLeaks पर पोस्ट हुए तस्वीर को सबसे पहले एंड्रॉयडप्योर ने स्पॉट किया था। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि ओप्पो ए7 ग्लैरिंग गोल्ड और ग्लेज़ ब्लू रंज में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, लीक रेंडर के मुताबिक, Oppo A7 में 4,230 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बता दें, इससे पहले भी कई बार ए7 से संबंधित लीक रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं।
स्लैशलीक के मुताबिक, ए7 में 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Oppo ब्रांड का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 पर आधारित कलरओएस 5.2 स्किन पर चलता है। Oppo A7 स्मार्टफोन में दिए गए कैमरा सेटअप की बात की जाए तो, फोटोग्राफी के लिए Oppo A7 स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर दिए जा सकते हैं।
कैमरा फीचर्स
वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की स्टोरेज के साथ 3 जीबी/4 जीबी रैम मिलेगी। हालांकि Oppo A7 और Realme 2 में मुख्य अंतर सेल्फी कैमरा सेंसर हो सकता है।
Realme 2 स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Oppo A7 द्वारा लीक की गई तस्वीरों के चलते एक अन्य लीक रिपोर्ट के मुताबिक, ओप्पो ए7 को 13 नवंबर को चीन में लॉन्च किया जा सकता है। हैंडसेट की शुरुआती कीमत 1,599 चीनी युआन (लगभग 16,900 रुपये) है। हालांकि अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि फोन को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








