Home
News

3000 रुपए सस्ता हुआ 13MP कैमरे वाला Oppo A71

By Neha

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो का पिछली साल सितंबर में लॉन्च हुआ स्मार्टफोन Oppo A71, 3000 रुपए सस्ता हो गया है। बुधवार को मुंबई बेस्ड महेश टेलीकॉम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ओप्पो के इस बजट स्मार्टफोन के प्राइस कट की जानकारी दी।

ओप्पो ए71 फोन को भारत में 12,990 रुपए कीमत के साथ लॉन्च किया गया था, लेकिन अब 3000 रुपए प्राइस कट के बाद ओप्पो A71 स्मार्टफोन को 9,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। याद हो कि पिछले महीने ही कंपनी ने ओप्पो F3 स्मार्टफोन पर भी प्राइस कट का ऐलान किया था।

3000 रुपए सस्ता हुआ 13MP कैमरे वाला Oppo A71

बता दें कि अभी तक ओप्पो की तऱफ से ओप्पो A71 फोन की प्राइस कट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। ई-कॉमर्स वेबासाइट फ्लिपकार्ट पर ओप्पो का ये फोन 11,990 रुपए में लिस्ट है, वहीं eBay India पर ये फोन की 9,990 रुपए कीमत के साथ मौजूद है।

ओप्पो A71 स्मार्टफोन एक बजट फोन है, जो शानदार डिजाइन और दमदार बैटरी के साथ आता है। डिजाइन की बात करें, तो इस फोन को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन के साथ पेश किया गया है। फोन में 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है और कंपनी का कहना है कि यह यूज़र्स को बेहतर और लार्ज व्यू देता है। खासकर गेम और मूवी देखने के लिए।

Oppo A83 First impression Hindi

ओप्पो के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक MT6750T ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया गया है, यह माली T860 MP2 GPU के साथ आता है। ये एंड्रॉयड 7.1 नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ OS 3.1 पर रन करता है। ओप्पो के इस फोन में 3जीबी की रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। स्टोरेज बढ़ाने के लिए 256जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर, PDAF, LED फ्लैश के साथ आता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले ओप्पो के इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, वाई-फाई (802.11 b/g/n), ब्लूटूथ4.0, और GPS ऑप्शन दिए हैं। इसमें डिस्टेंस सेंसर, लाइट सेंसर, G सेंसर और E- कंपस की भी सुविधा दी गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo ka budget smartphone oppo A71 par 3000 rs ka price cut hua hai. 13 megapixel camera wale iss smartphone ko 9990 rs me purchase kar sakte hain.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X