Home
News

ओप्पो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Oppo A71

By Agrahi

पिछले दिनों मार्केट में कई स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं. IFA 2017 के चलते भी एलजी, सैमसंग, असर जैसे ब्रांड्स के कई नए लॉन्च देखे गए हैं. अब तो जो नाम थोड़ा मिस्सिंग था वो शामिल हो गया है, हम बात कर रहे हैं चाइना के स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो की जिसने अपना नया स्मार्टफोन कई मार्केट में लॉन्च कर दिया है. यह नया स्मार्टफोन है ओप्पो ए71.

ओप्पो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Oppo A71

स्मार्टफोन फिलहाल मलेशिया और पाकिस्तान में लॉन्च किया है. Oppo A71 डिवाइस इन दोनों देशों की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है. वेबसाइट पर दी गई डिटेल के मुताबिक नया स्मार्टफोन मलेशिया में RM858 यानी करीब 12,913 रुपए के करीब है. ओप्पो का यह गोल्ड और ब्लाक कलर वैरिएंट में मलेशिया में खरीद के लिए उपलब्ध है.

ओप्पो ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Oppo A71

ओप्पो ए71 स्मार्टफोन मेटल बॉडी डिज़ाइन के साथ आता है. इस फोन में 5.2 इंच की एचडी डिस्प्ले दी गई है. इस हैंडसेट में मीडियाटेक MT67550T ऑक्टा कोर प्रोसेसर, 1.5GH दिया गया है. फोन में इसके साथही ग्राफ़िक्स के लिए माली टी860 MP2 GPU दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 3जीबी रैम और 16जीबी इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ा सकते हैं.

कैमरा ऑप्टिक्स पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे, f/2.2 अपर्चर, PDAF, LED फ़्लैश के साथ आता है. वहीँ फ्रंट में 5 मेगापिक्सल फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 3000 mAH बैटरी है और एंड्रायड पर काम करता है.

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo A71 silently launched in select markets: Another mid-ranger from the company. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X