Oppo A77 4G हुआ भारत में 50MP के कैमरे और 5000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च
ओप्पो ने भारत में अपने बजट स्मार्टफोन Oppo A77 4G को लॉन्च कर दिया है। Oppo A77 4G में Helio G35 प्रोसेसर, 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और डुअल कैमरा जैसे कुछ बढ़िया फीचर्स मिलते हैं। तो आइये इस लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर एक नजर डाल देते हैं।

Oppo A77 4G के प्रमुख फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
नए Oppo A77 4G (ओप्पो ए77 4जी) में 6.56-इंच का IPS LCD पैनल HD+ रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। ओप्पो का यह फोन वाटरड्रॉप नॉच, नैरो बेजल्स और ग्लो डिजाइन के साथ आता है। हुड के तहत, यह MediaTek Helio G35 प्रोसेसर द्वारा संचालित है जिसे 4GB RAM और 64GB डिफ़ॉल्ट स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
हालांकि स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है और इसके लिए स्मार्टफोन में एक डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है।
कैसा है Oppo A77 का कैमरा
कैमरा सेटअप की बात करें, तो Oppo के इस फोन में बैक साइड में, 50MP के प्राइमरी शूटर के साथ डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। साथ ही इसके पीछे की तरफ एक एलईडी फ्लैश के साथ 2MP का मोनो शूटर भी मिलता है।
Oppo A77 4G वाटरड्रॉप नॉच में 8MP के सेल्फी कैमरे के साथ आता है। यह फोन नए एंड्रॉइड 12 ओएस पर ColorOS कस्टम स्किन के साथ रन करता है।
कैसी है Oppo A77 4G की बैटरी
बैटरी बैकअप की बात करें, तो Oppo A77 4G में 5,000 mAh की बड़ी बैटरी दी गई है और यह 33W के SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, 4G एलटीई, चार्जिंग के लिए एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक फिंगरप्रिंट सेंसर, एक 3.5 mm का ऑडियो जैक जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलते है।

Oppo A77 4G की भारत में कीमत
भारत में अगर Oppo A77 4G की कीमत की बात करें, तो 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के सिंगल मॉडल के लिए 15,499 रुपये है। खरीदार इस फोन को स्काई ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर वेरिएंट में से कोई भी खरीद सकते हैं। Oppo के इस फोन को कस्टमर्स Oppo India के ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से खरीद सकते हैं।
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications