Home
News

दमदार फीचर्स वाला Oppo A83 Pro भारत में लॉन्च, कीमत 15,990 रुपए

By Neha Kashyap

ओप्पो ने अपना बजट कैटेगिरी स्मार्टफो ओप्पो A83 इस साल जनवरी में इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में पेश किया था। अब कंपनी ने इस फोन का अपग्रेड वर्जन Oppo A83 Pro भारत में लॉन्च कर दिया है।

ओप्पो की कीमत जहां 13,990 रुपए थी, वहीं गैजेट 360 की रिपोर्ट के अनुसार, ओप्पो A83 प्रो को इंडिया में 15,990 रुपए में लॉन्च किया है। ये अपग्रेड वर्जन हैंडसेट ज्यादा रैम और स्टोरेज के साथ आएगा।

हालांकि कंपनी की तरफ से इस फोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

दमदार फीचर्स वाला Oppo A83 Pro भारत में लॉन्च, कीमत 15,990 रुपए

बता दें कि हाल ही में ओप्पो A83 की कीमत 1500 रुपए कम हुई थी, जिसके बाद इसे सिर्फ 12,490 रुपए में खरीदा जा सकता है। अब कंपनी ने इस फोन का अपग्रेड वर्जन लॉन्च कर दिया है।

Oppo A83 Pro फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-

इस फोन में 5.7 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया है, जो 1440x720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया है। इसका फ्रंट कैमरा लो लाइट फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इस फोन का फ्रंट कैमरा एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

मार्केट के ट्रेंड को फॉलो करते हुए ओप्पो ने इस बजट हैंडसेट में फेस अनलॉक फीचर भी दिया है और कंपनी का दावा है कि ये 0.18 सेकेंड में फोन अनलॉक करने की क्षमता रखता है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए 2.5 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया है। ये फोन 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आएगा। इसमें स्टोरेज बढ़ाने के लिए 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ओप्पो A83 एंड्रॉयड 7.1 नॉगट बेस्ड कलरओएस 3.2 पर रन करता है। डुअल सिम सपोर्ट के साथ आने वाले इस फोन में 3180 एमएएच की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, ग्लोनास और माइक्रो यूएसबी है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo A83 Pro has been launched in India at the rs of 15,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X