Home
News

Face Unlock के साथ Oppo A83 लॉन्च, कीमत 13,990 रु

By Agrahi

जैसा कि उम्मीद की जा रही थी ओप्पो ने भारतीय मार्केट में अपना स्मार्टफोन Oppo A83 लॉन्च कर दिया है. इस फोन को कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में चाइना में लॉन्च किया था. इस फोन की हाईलाइट है इसका फुल स्क्रीन डिज़ाइन. ओप्पो के इस स्मार्टफोन में फुल स्क्रीन डिज़ाइन दिया गया है, इसका डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है. इस फोन में Face Unlock फीचर भी दिया गया है. ओप्पो की मानें तो इसका Face रिकग्निशन 0.18 सेकंड्स तक फ़ास्ट है.

Face Unlock के साथ Oppo A83 लॉन्च, कीमत 13,990 रु

ओप्पो A83 के बारे में जो बात और भी मज़ेदार है वो यह कि इस फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है. इन दिनों जितने भी फुल व्यू डिस्प्ले स्मार्टफोन हैं उनमें कंपनी फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर पैनल पर देती है क्योंकि फ्रंट में इसके लिए जगह नहीं होती है. हालांकि ओप्पो के नए स्मार्टफोन के साथ ऐसा है नहीं. कंपनी ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया है.

अब देखते हैं फोन का डिज़ाइन और जानते हैं इसके खास फीचर्स -

ओप्पो का स्मार्टफोन Oppo A83 चाइना में पहले ही लॉन्च हो चुका है, इसलिए फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन कोई सीक्रेट नहीं हैं. Oppo का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन मेटल यूनीबॉडी के साथ आता है. इस फोन का डिज़ाइन स्लीक और आकर्षक है. फोन में 5.7 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है और यह HD+ स्क्रीन के साथ आएगा, इसका रेजोल्यूशन 1440*720 पिक्सल है और यह 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो डिस्प्ले है.

Face Unlock के साथ Oppo A83 लॉन्च, कीमत 13,990 रु

इस फोन को पॉवर मिलती है ऑक्टा कोर 2.5GHz मीडियाटेक हेलिओ P23 प्रोसेसर से और इसके साथ फोन में है 4GB की दमदार रैम. फोन की इंटरनल स्टोरेज 32GB की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128GB तक बढ़ा सकते हैं. सॉफ्टवेयर की बात करें तो इस फोन में एंड्रॉइड नॉगट 7.1.1 ओपरेटिंग सिस्टम दिया गया है, जो कंपनी के ही ColorOS 3.2 पर बेस्ड है, जिसके साथ कंपनी ने कई फीचर्स पेश किए हैं, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा बेहतर कर देता है.

बात करें फोटोग्राफी की तो यह स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ आता है, जिसके साथ इसमें LED फ़्लैश भी दी गई है. साथ ही इस फोन में 8मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन की बैटरी कैपेसिटी 3180mAh है और यह केवल एक सिंगल चार्ज पर पूरे दिनभर का बैकअप दे सकती है. मिड रेंज मार्केट सेगमेंट में ओप्पो का यह डिवाइस 4G VoLTE, डूअल सिम सपोर्ट, GPS, ब्लूटूथ 4.2, माइक्रो USB पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक के साथ आएगा.

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo has launched a smartphone in India at rs.13990. This phone will go on sale from 20th january.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X