Home
News

Oppo ने पेश किया 12GB RAM, 5000mAh की बैटरी और 48MP कैमरे वाला यह फोन

चीन पॉपुलर स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने चीन में एक नया स्मार्टफोन पेश किया है जिसमें काफी शानदार फीचर्स मिलते हैं। कंपनी ने Oppo A97 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है जो मीडियाटेक डाइमेंशन 810 प्रोसेसर के साथ आता है और इसमें अन्य स्पेसिफिकेशन्स भी बहुत बढ़िया मिलते हैं। तो आइए एक नजर डालते हैं Oppo A97 5G के अन्य स्पेसिफिकेशन्स और कीमत पर।

Oppo ने पेश किया 12GB RAM, 5000mAh की बैटरी और 48MP कैमरे वाला यह फोन

Oppo A97 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स

ओप्पो का यह स्मार्टफोन फ्लैट फ्रेम डिजाइन के साथ आता है और आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 12 पर आधारित ColorOS 12 पर रन करता है। इस फोन में Dirac के सपोर्ट के साथ डुअल-स्पीकर दिये गए हैं और डिस्प्ले की साइज 6.56-इंच मिलती है और 2408 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन सपोर्ट के साथ LCD पैनल मिलता है।

Oppo का यह लेटेस्ट स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 810 SoC द्वारा संचालित है। चिपसेट को 12GB तक RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का डुअल-सेकेंडरी सेंसर के साथ रियर में डुअल-कैमरा सेटअप दिया गया है। जबकि सेल्फी के लिए फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।

फोन के निचली साइड में 3.5mm का ऑडियो जैक और कॉर्नर में फिंगरप्रिंट सेंसर लगा हुआ है। Oppo A97 5G जो 33W के फास्ट-चार्जिंग के साथ आता है और इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Oppo A97 5G की कीमत

अब बात आती है कीमत की, तो Oppo A97 5G को सिर्फ सिंगल मेमोरी वैरिएंट में ही पेश किया गया है जिसमें 12GB + 256GB स्टोरेज दिया गया है और इसके लिए कीमत 1999 युआन है जो लगभग $298 USD होती है। स्मार्टफोन ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। हालांकि अन्य मार्केट में यह स्मार्टफोन कब डेब्यू करेगा इसके बारे में कोई आधिकारिक खबर नहीं है।

Oppo ने पेश किया 12GB RAM, 5000mAh की बैटरी और 48MP कैमरे वाला यह फोन

जल्द ही भारत में लॉन्च होगी Oppo Reno 8 सीरीज

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारतीय बाजार में अपने पैर जमा चुकी Chinese स्मार्टफोन कंपनी Oppo अपनी एक और सीरीज (Oppo Reno 8 सीरीज) अगले हफ्ते भारत में लॉन्च करने जा रही है। हालाँकि, ओप्पो ने भारत में लॉन्च होने से पहले ही Oppo Reno 8 सीरीज़ के बारे में जानकारी देना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही आपको बता दें रेनो 8 सीरीज़ भारत से पहले मई में चीन में लॉन्च हो चुकी है और अब इंडियन मार्केट में कदम रखने की तैयारी में हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo has introduced a new smartphone in China, which offers great features. The company has launched Oppo A97 5G smartphone which comes with MediaTek Dimensity 810 processor and other specifications are also very good in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X