Oppo A9x स्मार्टफोन चीन में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Oppo ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A9x को आखिरकार लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन काफी समय से चर्चा में था। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन की खासियत की बात करें तो यह स्मार्टफोन 48 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया गया है।

बता दें, कुछ ही समय पहले कंपनी ने अपने Oppo A9 स्मार्टफोन को 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने अपने Oppo A9x स्मार्टफोन में फास्ट चार्ज VOOC 3.0 को पेश किया है। हालांकि Oppo A9 हैंडसेट में नॉर्मल चार्जिंग दी गई है।
Oppo A9x स्मार्टफोन कीमत
ओप्पो ने अपने Oppo A9x स्मार्टफोन फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। कीमत की बात करें तो चीन में इसे 1,999 CNY की कीमत में लॉन्च किया है,जो भारतीय कैरेंसी के हिसाब से 20288 रुपये होता है। फोन को चीन में 21 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि Oppo A9x स्मार्टफोन को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, इस बात की जानकारी कंपनी द्वारा नहीं दी गई है।
Oppo A9x स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन
Oppo A9x स्मार्टफोन में 6.53-इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है। बता दें, स्मार्टफोन Helio P70 SoC से लैस है और हैंडसेट 6GB रैम के साथ लॉन्च किया गया है। वहीं 128GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। स्मार्टफोन को Meteorite Black और Ice Jade White कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया गया है। कैमरा क्वालिटी की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल के साथ सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
फीचर्स की बात करें तो Oppo A9x में GameBoost 2.0 के साथ रियसर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। बता दें, स्मार्टफोन Android Pie पर बेस्ड ColorOS 6 पर रन करता है। स्मार्टफोन में 4,020 mAh की बैटरी दी गई है। जो फास्ट चार्ज को सपोर्ट करती है।


Click it and Unblock the Notifications








