Home
News

Oppo Enco Buds 3 Pro+ भारत में लॉन्च: ANC, 43 घंटे बैटरी और कीमत ₹2,099

भारतीय TWS सेगमेंट में बजट के भीतर प्रीमियम अनुभव देने की होड़ बढ़ गई है, और Oppo भी अब अपने नए ईयरबड्स के साथ इस रेस में एक कदम आगे निकलने की कोशिश कर रहा है। कंपनी ने भारत में Oppo Enco Buds 3 Pro+ को लॉन्च कर दिया है, जो इस साल की शुरुआत में आए Enco Buds 3 Pro का अपग्रेड वर्जन है।

नए मॉडल में न सिर्फ बेहतर Active Noise Cancellation मिलता है, बल्कि बड़ी बैटरी, नए डिजाइन, तेज चार्जिंग और एडवांस ऑडियो ड्राइवरों के साथ इसे अपने सेगमेंट में प्रीमियम बजट TWS की नई कैटेगरी बनाने के इरादे से पेश किया गया है। इन्हें उन यूजर्स को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया गया है, जो ₹2,000 से कम में बेहतर ANC और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।

Oppo Enco Buds 3 Pro+ भारत में लॉन्च

कीमत और उपलब्धता

Oppo ने Enco Buds 3 Pro+ की कीमत भारत में ₹2,099 रखी है। ये Sonic Blue और Midnight Black दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

पहली सेल: 21 नवंबर

लॉन्च ऑफर प्राइस: ₹1,899

उपलब्ध प्लेटफॉर्म: Amazon, Flipkart, Oppo ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन रिटेलर्स

प्रीमियम लुक के साथ हल्के ईयरबड्स

Oppo Enco Buds 3 Pro+ को एक नए वर्टिकल पेबल-स्टाइल केस के साथ पेश किया गया है।

  • व्हाइट वेरिएंट में ग्लॉसी फिनिश
  • ब्लैक वेरिएंट में मैट टेक्सचर + मेटैलिक ऐक्सेंट
  • हर ईयरबड का वजन सिर्फ 4.2 ग्राम
  • IP55 रेटिंग पानी और धूल से बचाव के लिए

डिजाइन के मामले में यह अपने प्राइस रेंज से ऊपर का फील देता है।

ऑडियो

Oppo ने इस बार ऑडियो क्वालिटी को खास फोकस में रखा है। Buds 3 Pro+ में मिलता है।

  • 12.4mm डायनेमिक ड्राइवर
  • Titanised डायफ्राम
  • Oppo Master EQ प्रोफाइल्स
  • Balanced
  • Serenade
  • Bass Boost
  • Bluetooth 5.4
  • SBC और AAC कोडेक सपोर्ट
  • Google Fast Pair
  • डुअल डिवाइस पेयरिंग
  • गेमिंग के लिए 47ms लो-लेटेंसी मोड

ऑडियो और कनेक्टिविटी दोनों सेगमेंट में ये ईयरबड्स बेहतर परफॉर्मेंस देने का दावा करते हैं।

ANC और कॉल नॉइज़ रिडक्शन

Oppo Enco Buds 3 Pro+ की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी 32dB Active Noise Cancellation है।

  • Transparency Mode
  • डुअल माइक्रोफोन
  • AI-बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन

इससे कॉलिंग और म्यूजिक दोनों का अनुभव बेहतर होने की उम्मीद है, खासकर भीड़भाड़ वाले माहौल में।

बैटरी: एक बार चार्ज पर 43 घंटे

  • Oppo ने बैटरी को लेकर बड़े दावे किए हैं।
  • 8 घंटे (ANC ऑन)
  • 12 घंटे (ANC ऑफ)
  • केस के साथ कुल बैटरी लाइफ: 43 घंटे
  • Flash Charge: 10 मिनट चार्ज = 11 घंटे का प्लेबैक

साथ ही, ईयरबड्स को TÜV Rheinland Battery Health Certification मिला है, जो 1000 चार्ज साइकिल के बाद भी 80% बैटरी क्षमता बनाए रखने का दावा करता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X