Home
News

Oppo R17 Pro हो गया कीमत का खुलासा

By Nikita Rawat

ओप्पो कंपनी के स्मार्टफोन Oppo R17 और Oppo R17 Pro का सभी को काफी समय से इंतजार है। हालांकि फोन के बारें में पहले ही पता चल गया था। ओप्पो आर17 प्रो को लेकर कई लीक और अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन अब स्मार्टफोन की कीमत और उपलब्धता के बारें में जानकारी दे दी गई है।

बता दें, कंपनी ने ओप्पो आर 17 का प्रीमियम वेरिएंट Oppo R17 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का नया फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सपोर्ट कैमरा के साथ आता है। Oppo R17 में Huawei P20 Pro की तरह ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है।

Oppo R17 Pro हो गया कीमत का खुलासा

Oppo R17 Pro के स्पेसिफिकेशन

चीन में लॉन्च हुआ Oppo R17 Pro स्मार्टफोन डुअल सिम है जो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। जो 19.5 प्रतिशत आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन में 8 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज दी गई है। Oppo R17 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है।

बता दें, फोन में पिछले हिस्से पर तीन रियर कैमरा मिलता है। फोन का एक सेंसर 12 मेगापिक्सल है, जिसका अर्पचर/1.5-2.4 है। वहीं, दूसरा सेंसर 20 मेगापिक्सल का है, जिसका अर्पचर एफ/2.6 है। तीसरा सेंसर TOF 3डी स्टीरियो कैमरा है। हालांकि तीसरे सेंसर के बारें में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

Oppo R17 Pro स्मार्टफोन में 3700 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो सुपर वूव टेक्नोलॉजी के साथ आएगी। वहीं अगर कनेक्टिविटी फीचर की बात करें तो, स्मार्टफोन में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस/ ए-जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 157.6x74.6x7.9 मिलीमीटर और इसका वजन 183 ग्राम है।

Oppo R17 Pro हो गया कीमत का खुलासा

Oppo R17 Pro स्मार्टफोन की कीमत

Oppo R17 Pro को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। स्मार्टफोन की कीमत 4,299 चीनी युआन यानि लगभग 43,800 रुपये है। ओप्पो आर17 प्रो की बिक्री अक्टूबर के मध्य से शुरू होगी। बता दें, Oppo R17 Pro फोग ग्रेडिएंट कलर में मिलेगा।

ये भी पढ़ें: OPPO F9 Pro: आज के तकनीकी जमाने का सबसे आधुनिक स्मार्टफोन

हालांकि कंपनी ने इस बात की कोई जानकारी नहीं दी है कि यह स्मार्टफोन भारत में कब लॉन्च किया जाएगा। अगर बात करें Oppo R17 स्मार्टफोन की तो चीनी माइक्रो ब्‍लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर दी गई ऑफिशियल पोस्ट से जानकारी मिली है कि Oppo R17 की कीमत 3,499 चीनी युआन यानि लगभग 35,600 रुपये है।

बता दें, इस दाम में आप 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट वाले फोन को खरीद सकते हैं। Oppo ने आर17 का 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट से भी पर्दा उठा दिया है। इस वेरिएंट की कीमत 3,199 चीनी युआन (लगभग 32,600 रुपये) है।

कंपनी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर Oppo R17 की प्री-बुकिंग शुरू कर दी है। ओप्पो आर17 को 30 अगस्त से बेचा जाएगा। Oppo R17 पर्पल और स्ट्रीमर ब्लू कलर में बेचा जाएगा। वहीं, नए फोग ग्रेडिएंट कलर वेरिएंट को 3,599 चीनी युआन यानि लगभग 36,600 रुपये की कीमत में बेचा जाएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo R17 Pro is in news for a long time, and recently company has officially launched new smartphone with oppo R17 Pro. Check out new phone price, features and more oppo R17 Related News.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X