48 MP बैक और 16 MP फ्रंट कैमरे वाला स्मार्टफोन अब हमेशा बिक्री के लिए हुआ उपलब्ध
Oppo F15 स्मार्टफोन को आज से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इस स्मार्टफोन को इस महीने जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था। अब आज से इस स्मार्टफोन को यूज़र्स जब चाहे खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन को अमेज़न, फ्लिपकार्ट समेत सभी घरेलू ऑफलाइन स्टोर्स से भी यूज़र्स खरीद सकते हैं।

इस स्मार्टफोन की सबसे खास बात अगर देखें तो इसका कैमरा सेटअप ही है। इस फोन का बैक कैमरा 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेट के साथ आता है तो वहीं इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी 16 मेगापिक्सल का शानदार फ्रंट कैमरा दिया गया है।
इस स्मार्टफोन मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो अगर आप इस फोन को एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और येस बैंक से खरीदारी करेंगे तो आपको 5% का कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा अगर आप इस स्मार्टफोन को 26 जनवरी से पहले खरीदेंगे तो आपको मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी। इस फोन को कंपनी ने सिर्फ एक ही वेरिएंट में पेश किया है, जो 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन की कीमत भी 19,990 रुपए है। इस फोन को यूज़र्स लाइटनिंग ब्लैक और यूनिकॉर्न व्हाइट कलर में खरीद सकते हैं।
डिस्प्ले और डिजाइन
इस फोन की कुछ खास स्पेसिफिकेशंस पर नज़र डालें तो इसमें कंपनी ने 6.4 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी है। इस फोन का ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। इस फोन की डिस्प्ले में कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया है। इस फोन का डिजाइन भी कंपनी ने काफी शानदार तरीके से डिजाइन किया है ताकि यूज़र्स इस फोन के लिए अधिक से अधिक आकर्षित हो सकें।
प्रोसेसर और सोफ्टवेयर
इस फोन में प्रोसेसर की बात करें तो कंपनी ने इसमें MediaTek Helio P70 प्रोसेसर दिया है। ये फोन ColorOS6 पर रन करेगा जो Android 9 Pie बेस्ड है। लिहाजा माना जा रहा है कि इस फोन का प्रोसेसर भी मिडरेंज स्मार्टफोन के लिहाज से काफी बढ़िया है। हालांकि अब ये यूज़र्स को कितना पसंद आएगा ये तो यूज़र्स के अनुभव से ही पता चलेगा।
बैक कैमरा सेटअप
अब इस नए ओप्पो फोन के कैमरा फीचर्स पर गौर करें तो इसमें कंपनी ने 4 कैमरों का यानि क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस वाला कैमरा सेंसर है। तीसरा कैमरा सेंसर 2 मेगापिक्सल है, जो मैक्रो लेंस सेंसर के साथ आता है वहीं चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है और ये डेप्थ सेंसर के साथ आता है।
16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
Oppo F15 में वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए भी 16 मेगापिक्सल का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट कैमरा में काफी शानदार फीचर्स दिए गए हैं, जिससे इससे बेहतरीन सेल्फी और वीडियो कॉलिंग की जा सके। इसके अलावा इस फोन के बैक कैमरा सेटअप में भी काफी सारे फीचर्स दिए गए हैं जो उनसे ली जाने वाले फोटो और वीडियो को काफी बेहतरीन बनाती है।
स्टोरेज और बैटरी
इस फोन में स्टोरेज और रैम के लिए 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी दी है जो VOOC 3.0 फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। इसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि यूज़र्स इस फोन को सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके 2 घंटे तक फोन पर बात कर सकते हैं।
इसके अलावा कंपनी का दावा है कि इस फोन को काफी हल्का यानि 172g और बाकी फोन्स की तुलना में काफी पतला भी बनाया गया है। इस वजह से इस फोन को एक हाथ में कैरी करना भी आसान है और इसका लुक भी काफी शानदार है।


Click it and Unblock the Notifications








