Home
News

Oppo F17 और Oppo F17 Pro जल्द होंगे लॉन्च, जानिए इसके पांच पक्के स्पेसिफिकेशंस

Oppo कंपनी भारत में अपना एक नया फोन लॉन्च करने वाली है। इस फोन का नाम Oppo F17 और Oppo F17 Pro होगा। इस फोन के टीज़र को कंपनी ने जारी करना शुरू कर दिया है। हाल ही में एक नया वीडियो टीज़र जारी किया गया है, जिससे पता चलता है कि इस फोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

Oppo F17 और Oppo F17 Pro

Oppo F17 और Oppo F17 Pro

इसके अलावा भी ओप्पो कंपनी ने एक प्रोमो पोस्टर भी जारी किया था, जिससे इस फोन की कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। इस फोन के टीज़र को एक कैप्शन के साथ पेश किया गया है। इस टीज़र में लिखा है कि Oppo F17 Pro, 2020 का सबसे पतला फोन होगा। इस चौड़ाई 7.48 एमएम है। इसको ओप्पो कंपनी ने #UltraSleek टैगलाइन के साथ पेश किया है।

इस फोन का वीडियो टीज़र

इस नए फोन सीरीज के वीडियो टीज़र में फोन का पिछला हिस्सा दिखाई दे रहा है। इसको देखकर पता चलता है कि इस फोन में कंपनी ने क्वॉड कैमरा सेटअप दिया है। इस फोन को कंपनी ने व्हाइट, ओरेंज, ब्लू, ग्रे और ब्लैक समेत कई चमकदार कलर में पेश किया है। इसका मतलब है कि इस फोन में कलर ऑप्शन एक या दो नहीं बल्कि बहुत सारे हैं।

इस फोन का पोस्टर

इस फोन का पोस्टर

My Smart Price के मुताबिक इस फोन के लिए कंपनी ने एक प्रोमो पोस्टर भी जारी किया है। इस पोस्टर के मुताबिक Oppo F17 और Oppo F17 Pro को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस पोस्टर में फोन का अगला हिस्सा भी दिखता है। इस फोन में फ्रंट कैमरा के लिए कैप्शूल शेप का एक बॉक्स दिया हुआ है, जिसमें होल-पंच डिस्प्ले दिख रहा है। इसे देखकर लगता है कि इस फोन में कंपनी 2 फ्रंट कैमरा दे सकती है। इसके अलावा इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट का भी स्पेस दिख रहा है।

इस फोन सीरीज की पांच कंफर्म स्पेसिफिकेशंस

इस फोन सीरीज की पांच कंफर्म स्पेसिफिकेशंस

इस फोन को भारत में जल्द ही और रिपोर्ट के अनुसार सितंबर में ही लॉन्च किया जाएगा। लिहाजा, इस फोन के वीडियो टीज़र और और पोस्टर को देखकर कुछ बातें तो पक्की हो गई है।

1.  ये फोन काफी पतले होंगे।
2.  इस फोन में 4 बैक कैमरा होगा।
3.  इस फोन में होल-पंच डिस्प्से होगा।
4.  कैप्शूल आकार वाले बॉक्स में दो फ्रंट कैमरा होंगे।
5.  इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo company is about to launch a new phone in India. The name of this phone will be Oppo F17 and Oppo F17 Pro. The company has started releasing the teaser of this phone. Recently a new video teaser has been released, which suggests that this phone will be launched in India soon.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X