Oppo F27 Pro+ भारत में मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC, IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च
Oppo F27 Pro+ Price: Oppo ने अपने वादे अनुसार आज भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Oppo F27 Pro+ को लॉन्च कर दिया है। ओप्पो ने इसे मिड रेंज सेगमेंट में उपलब्ध कराया है।
यह फोन फुल HD+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच का शानदार 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC और IP69 रेटिंग से लैस है। ओप्पो के इस फोन का सीधा मुकाबला भारत में पहले से मौजूद Oneplus, Redmi और Realme के फोन्स से माना जा रहा है। तो आइए आगे इसकी सेल डेट, कीमत, ऑफर और खासियतों के बारे में जानते हैं।

Oppo F27 Pro+ कीमत व ऑफर्स- भारत में ओप्पो F27 प्रो प्लस की के 8GB/128GB मॉडल की कीमत 27,999 रुपये है। जबिक, इसके 8GB/256GB मॉडल को 29,999 रुपये कीमत में खरीदा जा सकेगा।
कलर ऑप्शन की बात करें तो इसे डस्क पिंक और मिडनाइट नेवी दो ऑप्शन में उपलब्ध कराया गया है। लॉन्चिंग के साथ ही इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट पर शुरू कर दी गई है।

Oppo F27 Pro+ स्पेसिफिकेशन - इसमें 6.7 इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है,जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 950 निट्स पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले में हार्डवेयर-लेवल लो ब्लू लाइट और 2160Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग भी मिलता है।
परफॉर्मेंस के लिए इसमें मीडियाटेक डाइमेंशन 7050 SoC दिया गया है, जो 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आ रहा है। ओएस की बात करें तो यह Android 14-आधारित ColorOS 14 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें वाइड f/1.7 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 64MP का मेन कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2MP का डेप्थ कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसके बैक और फ्रंट दोनों कैमरे से यूजर 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेंगे।
इसे पावर देने के लिए कंपनी ने इसमें 67W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दी है। डिजाइन की बात करें तो इसमें प्रीमियम बिल्ड है, जिसमें लेदर बैक पैनल, एल्युमिनियम फ्रेम और आगे की तरफ गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, यह भारत का पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो IP69 रेटिंग के साथ आता है।


Click it and Unblock the Notifications







