Home
News

ओप्पो एफ3 का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, क्रिकेट फैन्स के लिए खास

ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन एफ3 का लिमिटेड ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दिया है।

By Agrahi

ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन एफ3 को पिछले महीने की शुरुआत में लॉन्च किया था। यह ओप्पो की सेल्फी सीरीज़ में नया स्मार्टफोन है। इस फोन की खास बात है कि यह डूअल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। अब कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन का ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दिया है। यक एक लिमिटेड एडिशन है।

ओप्पो एफ3 का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, क्रिकेट फैन्स के लिए खास

ओप्पो एफ3 के इस नए लिमिटेड एडिशन की खास बात यह भी कि इस फोन ओप्पो और बीसीसीआई की साझेदारी से बीसीसीआई के लोगो के साथ पेश किया गया है। इस फोन को पेश कर कंपनी चैम्पियन्स ट्रॉफी में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाना चाहती है।

ओप्पो एफ3 ब्लैक लिमिटेड एडिशन को भारत और पाकिस्तान के बीच 4 जून को होने वाले मैच से एक दिन पहले 3 जून को फ्लिप्कार्ट पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ओप्पो ने अपने ट्वीट में इस बात की जानकारी देते हुए कहा है कि इस फ़ोन को 4 जून से रिटेल स्टोर पर दिया जाएगा।

फुल एचडी स्क्रीन

फुल एचडी स्क्रीन

ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन की कीमत 19,990 रुपए है। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो फोन में 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन है। यह 1.5GHz मीडियाटेक एमटी6750टी6 ऑक्टा कोर एसओसी प्रोसेसर के साथ आएगा।

ऑपरेटिंग सिस्टम

ऑपरेटिंग सिस्टम

ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें कंपनी का कलर ओएस3.0 भी दिया गया है।

4जीबी की रैम

4जीबी की रैम

यह फोन 4जीबी की रैम के साथ आएगा। फोन में ग्राफ़िक्स के लिए माली टी860 जीपी यू भी है। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 64 जीबी की है, इसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

डूअल सेल्फी कैमरा

डूअल सेल्फी कैमरा

ओप्पो एफ3 का हाईलाइट है इसका डूअल सेल्फी कैमरा, इसमें 16 मेगापिक्सल और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसके रियर में 13मेगापिक्सल का 1.3 इंच सेंसर हैं जो पीडीएएफ और एलईडी फ़्लैश लाइट के साथ आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo F3 black Limited edition launched at the same price. Will be available right before India pakistan match.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X