Home
News

चटक लाल रंग में लॉन्च हुआ Oppo F3 का दिवाली एडिशन

By Agrahi

ओप्पो मोबाइल्स ने दिवाली के इस शानदार मौके पर अपने oppo F3 को नए रूप और नए अंदाज में पेश किया है। यह एक लिमिटेड एडिशन फोन है, इस फोन को कंपनी 29 सितंबर से सेल के लिए पेश करेगी। फोन को अमेज़न इंडिया से खरीदा जा सकता है और साथ ही ओप्पो के ऑफलाइन स्टोर में भी यह फोन मिलेगा।

चटक लाल रंग में लॉन्च हुआ Oppo F3 का दिवाली एडिशन

दिवाली के इस लिमिटेड एडिशन फोन की खास बात है इसका चटक लाल रंग, इसके फ्रंट में ब्लैक कलर से बेज़ल दिए गए हैं जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। इस स्पेशल फोन की कीमत 18,990 रुपए में मिलेगा। साथ ही बता दें कि जो भी यूज़र इस फोन को खरीदेंगे उन्हें इस दिवाली एडिशन के साथ इंडियन क्रिकेट टीम का साइन किया हुआ क्रिकेट बैट भी मिलेगा।

डिस्प्ले, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

फोन के डिज़ाइन के बारे में सबसे पहले बात करते हैं तो यह लिमिटेड एडिशन आकर्षक लाल रंग में आता है, इसका शाइनिंग मैटेलिक डिज़ाइन शानदार है। ओप्पो एफ3 में 5.3 इंच का फुलएचडी 1080पी इन सेल टीएफटी 2.5डी कर्व डिस्प्ले है। फोन में गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इस स्मार्टफोन में 1.5GHz मीडियाटेक ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है, इसमें 4जीबी रैम है। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की है और इसे 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं। ओप्पो एफ3 में एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम है, फोन की बैटरी 3200mAh की है।

कैमरा सेंट्रिक फोन
ओप्पो स्मार्टफोन एक कैमरा सेंट्रिक फोन है इसमें डूअल लेंस स्लेफी कैमरा दिया गया है। फोन में 16एमपी सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ है और 8एमपी सेंसर वाइड एंगल लेंस के साथ है। इसमें खास कैमरा फीचर्स हैं जैसे फेशियल रिकग्निशन, सेल्फी पैनोरमा, पाम शुत्तेर्म ब्यूटीफाय आदि। इस फोन का रियर कैमरा 13एमपी का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo F3 Diwali Limited Edition launched: Stylish design with bright Red color. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X