Home
News

Oppo F3 Lite लॉन्च, फीचर्स, कीमत और सेल जानिए इसके बारे में सबकुछ

By Agrahi

चाइना की पॉपुलर स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo F3 Lite लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी का बजट स्मार्टफोन है जो बजट रेंज के स्पेक्स के साथ आता है। इस फोन के लिए कंपनी ने कोई बड़ा इवेंट नहीं किया था, बल्कि इसे वियतनाम में एक छोटे इवेंट के दौरान लॉन्च किया गया।

Oppo F3 Lite लॉन्च, फीचर्स, कीमत और सेल जानिए इसके बारे में सबकुछ

ओप्पो एफ3 लाइट कंपनी के एफ3 मॉडल का ही लाइट वर्जन है। यह बजट स्मार्टफोन ऑल मेटल बॉडी के साथ आता है।

Oppo F3 Lite के स्पेसिफिकेशन
फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.2 इंच आईपीएस LCD डिस्प्ले है, इसका रेसोल्यूशन 1280*720p है। इसमें कॉर्निंग गोरिला ग्लास 4 प्रोटेक्शन दी गई है। इस फोन में कलककॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर है 3जीबी रैम है।इस फोन में 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक और बढ़ाई जा सकती है।

ओप्पो एफ3 लाइट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है यह सेल्फी फोन लो लाइट कंडीशन में भी शानदार फोटो कैप्चर कर सकता है। इस फोन में रियर में 13 मेगापिक्सल का सोनी सेंसर है जो कि LED फ़्लैश और PDAF के साथ आता है।

फोन की बैटरी के बारे में बात करें तो यह 2900mAh की है। यह फोन एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित कलर ओएस 3.0 पर काम करता है। इस फोन में 4जी LTE, ब्लूटूथ, GPS वाई-फाई जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन हैं। फोन की कीमत वियतनाम में VND 5490000 है, जो कि करीब 15,800 रुपए है। यह फोन ब्लैक और गोल्ड दो कलर में आता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo F3 Lite launched: Comes with nifty features and few enhancements. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X