ओप्पो एफ3 की कीमत हुई कम, अब सस्ते में मिलेगा सेल्फी फोन
ओप्पो के सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 की कीमत में कुछ कमी आई है। फोन को कंपनी ने इस साल के शुरू में 19,990 रुपए में पेश किया था। जबकि अब इस फोन की कीमत 1,000 रुपए कम यानी कि 18,990 रुपए कर दी गई है। इस फोन को नई कीमत में फ्लिप्कार्ट से खरीदा जा सकता है।

ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन में केवल 1,000 रुपए की कमी ही नहीं बल्कि कुछ अन्य डिस्काउंट भी शामिल हैं। यह सभी डिस्काउंट आपको ऑनलाइन रिटेलर फ्लिप्कार्ट पर उपलब्ध मिलेंगे। ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन को खास सेल्फी के शौकीनों को ध्यानमें रखते हुए बनाया गया है। यह एक सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है।
चलिए जानते हैं फोन पर मिल रहे ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन-
ऑफर
ओप्पो एफ3 स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। जिसके चलते यदि कोई यूज़र अपना पुराना फोन एक्सचेंज करता है तो उन्हें 17,600 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा फोन पर 921 रुपए प्रति माह से ईएमआई भी शुरू है। फोन 5 प्रतिशत डिस्काउंट भी मौजूद है जो कि एक्सिस बैंक बुज़ क्रेडिट कार्ड पर मिलेगा।
कैमरा सेंट्रिक फोन
ओप्पो स्मार्टफोन एक कैमरा सेंट्रिक फोन है इसमें डूअल लेंस स्लेफी कैमरा दिया गया है। फोन में 16एमपी सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ है और 8एमपी सेंसर वाइड एंगल लेंस के साथ है। इसमें खास कैमरा फीचर्स हैं जैसे फेशियल रिकग्निशन, सेल्फी पैनोरमा, पाम शुत्तेर्म ब्यूटीफाय आदि। इस फोन का रियर कैमरा 13एमपी का है।
डिस्प्ले, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर
ओप्पो एफ3 में 5.3 इंच का फुलएचडी 1080पी इन सेल टीएफटी 2.5डी कर्व डिस्प्ले है। फोन में गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इस स्मार्टफोन में 1.5GHz मीडियाटेक ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है, इसमें 4जीबी रैम है। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की है और इसे 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं। ओप्पो एफ3 में एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम है, फोन की बैटरी 3200mAh की है।


Click it and Unblock the Notifications








