Home
News

ओप्पो एफ3 प्लस की सेल शुरू, 6जीबी रैम फोन अब घर ले आएं 1,490 रु में

By Agrahi

चाइना की स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो ने हाल ही में अपने सेल्फी स्मार्टफोन ओप्पो एफ3 प्लस का नया वैरिएंट लॉन्च क्या था। यह वैरिएंट 6जीबी रैम के साथ आता है। अब इस फोन की सेल शुरू हो चुकी है। इस फोन को आप फ्लिप्कार्ट से खरीद सकते हैं।

ओप्पो एफ3 प्लस एक सेल्फी फोकस्ड स्मार्टफोन है जो कि 22,990 रुपए में फ्लिप्कार्ट पर 6जीबी रैम के साथ मौजूद है। यदि आप चाहें तो इस फोन को 1,490 रुपए की कम कीमत में खरीद सकते हैं।

ओप्पो एफ3 प्लस की सेल शुरू, 6जीबी रैम फोन अब घर ले आएं 1,490 रु में

फ्लिप्कार्ट पर कई तरह के ऑफर्स पेश हैं जिनकी मदद से इस फोन की कीमत आपको बेहद कम पड़ेगी। आप इस फोन पर 21,000 रुपए तक डिस्काउंट भी पा सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे-

फ्लिप्कार्ट इन दिनों सभी स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर के साथ ही नो कॉस्ट EMI दे रहा है। इसके चलते ग्राहक कम से कम कीमत में फोन को अपना बना सकते हैं। ओप्पो एफ3 के 6जीबी रैम वैरिएंट पर भी ऐसा ही ऑफर उपलब्ध है।
फोन में 6 इंच का फुल एचडी 2.5 डी र्व ग्लास डिस्प्ले है, इसके साथ गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। फोन में ऑक्टा कर स्नैपड्रैगन 653 एसओसी प्रोसेसर और 4जीबी रैम भी है।

फोन में 64जीबी की इंटरनल मैमोरी भी है, जो माइक्रोएसडी कार्ड से बढ़ाई जा सकती है। ओप्पो एफ3 प्लस एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ओएस पर काम करता है। हाइब्रिड स्लॉट के स्थ यह फोन 4000 mAh बैटरी के साथ आता है। फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट की मदद से यह केवल 15 मिनट में 2 घंटे का टॉक टाइम देती है।

कैमरा की बात करें तो ओप्पो F3 प्लस में 16एमपी का रियर कैमरा है। यह सोनी IMX398 सेंसर और डूअल पीडीएएफ के साथ आता है। इसका डूअल सेल्फी कैमरा बेहद शानदार रिजल्ट देता है और 16एमपी प्राइमरी और 8एमपी सेकेंडरी सेंसर के साथ आता है।

अगर आप इस फोन को खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि इस एक्सक्लूसिव पार्टनरशिप के तहत, फ्लिपकार्ट स्मार्टफोन की कीमत पर 3,000 रुपए का एक्सट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट दे रही है। इसके अलावा स्मार्टफोन की कुल कीमत की 50 प्रतिशत बायबैक गारंटी भी दी जा रही है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo F3 plus goes on with 6gb ram variant. Customers can buy this selfie focused smartphone at rs 22,990. There are amazing offers on flipkart available for this phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X