Home
News

Oppo F3 हुआ 8000 रुपए सस्ता, ये है नई कीमत

By Neha Kashyap

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड ओप्पो के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर है। बजट स्मार्टफोन Oppo F3 अब और भी सस्ता हो गया है। कंपनी ने इस फोन को पिछले साल सेल्फी सेंट्रिक हैंडसेट कैटेगिरी में पेश किया था। लॉन्च के समय इस फोन की कीमत 19,990 रुपए थी।

ओप्पो एफ3 को करीब 8000 रुपए प्राइस कट मिला है, जिसके बाद ये ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 11,990 रुपए में लिस्ट है। ओप्पो ने अपने इस फोन को शानदार फीचर्स के साथ पेश किया था और इस फोन का खास फीचर कैमरा था।

Oppo F3 हुआ 8000 रुपए सस्ता, ये है नई कीमत

द मोबाइल इंडियन की रिपोर्ट और स्क्रीन शॉट के अनुसार Oppo F3 फ्लिपकार्ट पर 8000 रुपए डिस्काउंट के साथ 11,990 रुपए में लिस्ट था, लेकिन खबर लिखते समय ओप्पो F3 का रोज गोल्ड कलर वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 17,990 रुपए और गोल्ड वेरिएंट 15600 रुपए में लिस्ट है। ई-सेलर अमेजन इंडिया पर भी ये फोन 16,840 रुपए कीमत के साथ लिस्टेड है।

Oppo F3 हुआ 8000 रुपए सस्ता, ये है नई कीमत
Photo Credit:

ओप्पो F3 के स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ3 में 5.3 इंच का फुलएचडी 1080पी इन सेल टीएफटी 2.5डी कर्व डिस्प्ले है। फोन में गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन दी गई है। इस स्मार्टफोन में 1.5GHz मीडियाटेक ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ आता है, इसमें 4जीबी रैम है। इस फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की है और इसे 128जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

ओप्पो एफ3 में एंड्रायड 6.0 मार्शमेलो ऑपरेटिंग सिस्टम है, फोन की बैटरी 3200mAh की है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई(802.11 a/b/g/n/ac), ब्लूटूथ 4.1, GPS और हाइब्रिड डुअल सिम है।

ओप्पो F3 का कैमरा

ओप्पो स्मार्टफोन एक कैमरा सेंट्रिक फोन है इसमें डूअल लेंस स्लेफी कैमरा दिया गया है। फोन में 16एमपी सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ है और 8एमपी सेंसर वाइड एंगल लेंस के साथ है। इसमें खास कैमरा फीचर्स हैं जैसे फेशियल रिकग्निशन, सेल्फी पैनोरमा, पाम शुत्तेर्म ब्यूटीफाय आदि। इस फोन का रियर कैमरा 13एमपी का है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo camera centric smartphone oppo F3 now receives a price cut of rs 8000 in india and now available at rs 11,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X