Home
News

ऑफर्स के साथ Oppo F5 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री शुरू

By Neha

पॉपुलर चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Oppo F5 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को सोमवार से इंडिया में बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि इस फोन को नवंबर के पहले सप्ताह में कंपनी ने भारत में लॉन्च किया था और इस फोन को 9 नवंबर को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध कराया था। लॉन्च के समय ओप्पो F5 स्मार्टफोन को रैम और स्टोरेज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया था। कंपनी ने पिछली सेल में इस फोन के 4जीबी की रैम के और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज को बिक्री के लिए उपलब्ध कराया था।

ऑफर्स के साथ Oppo F5 के 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री शुरू

कीमत-

कीमत-

पॉपुलर ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर सोमवार से ओप्पो F5 स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस फोन के 4 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 रुपए थी, वहीं 6 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 24,990 रुपए में खरीदा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट ऑफर-

फ्लिपकार्ट ऑफर-

फ्लिपकार्ट इस फोन की खरीदारी पर कुछ ऑफर्स भी दे रहा है। ओप्पो एफ5 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को फ्लिपकार्ट पर खरीदने पर नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा फोन पर 20,000 रुपए तक एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। वहीं, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही फोन को फ्लिपकार्ट से खरीदने पर 3 महीने का हॉटस्टार प्रीमियम सब्सक्रिप्शन और फ्लिपकार्ट फैशन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट फैशन पर 10 परसेंट की छूट सिर्फ पहली बार खरीदारी करने वाले ग्राहक को ही मिलेगी।

कैमरा फीचर-

कैमरा फीचर-

इस स्मार्टफोन में एक नोट करने वाली है, वो यह की कंपनी ने फोन के फ्रंट में डूअल कैमरा सेटअप नहीं दिया है। बल्कि फ्रंट में सिंगल 20मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। हां इस फोन में कंपनी ने ब्यूटी रिकग्निशन टेक्नोलॉजी A.I. को जरुर दिया है। कंपनी के मुताबिक यह सेल्फी शॉट परफेक्ट बनाने के लिए करीब 200 फेशिअल रिकग्निशन स्पॉट्स को स्कैन करती है। फोन का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है।

डिस्प्ले और प्रोसेसर-

डिस्प्ले और प्रोसेसर-

ओप्पो एफ5 स्मार्टफोन में बेज़ल लेस 6 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेश्यो 18:9 रखा गया है। इस स्मार्टफोन में मीडिया टेक MT6763T चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

रैम और स्टोरेज-

रैम और स्टोरेज-

यह फोन 4जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन का 6जीबी रैम मॉडल भी है जिसमें 64जीबी स्टोरेज है। इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

अन्य फीचर्स-

अन्य फीचर्स-

ओप्पो का यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो कि रियर साइड में दिया गया है। इसके फ्रंट में फेशिअल रिकग्निशन अनलॉक फीचर दिया गया है। इस फोन में 3200 mAh की बैटरी है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 4।2 और GPS+ GLONASS मौजूद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo F5 6GB RAM Variant Goes on Sale in India for the first time. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X