Oppo F5 के तीन वैरिएंट कन्फर्म, F5, F5 6GB और F5 Youth
Oppo अपने दो स्मार्टफोन के लिए पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर बना हुआ है. कंपनी के इन आने वाले स्मार्टफोन में Oppo F5 और R11S शामिल हैं. इनमें से Oppo F5 के बारे में लीक्स और अन्य रिपोर्ट्स के जरिए काफी जानकारी मिली है.

ओप्पो एफ5 के इन तीन वैरिएंट में लॉन्च होने की खबर पहले भी आई थी, हालांकि उस समय कुछ कन्फर्म नहीं था. अब कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है. ओप्पो मलेशिया ने एक वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है. इस वीडियो में ओप्पो एफ5 के तीन वैरिएंट ओप्पो F5, ओप्पो F5 6GB और ओप्पो F5 Youth को देखा जा सकता है.
इस वीडियो के यह भी कन्फर्म होता है की यह स्मार्टफोन face अनलॉक कैपबिलिटी के साथ आएंगे, जैसे की अन्य स्लेफी फोकस स्मार्टफोन में होता है. अब तक आई रिपोर्ट्स के अनुसार यह स्मार्टफोन ब्लैक/ग्रे, वाइट और रेड कलर ऑप्शन में पेश किए जाएंगे.
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो ओप्पो एफ5 और ओप्पो एफ5 6जीबी में सभी कुछ लगभग एक जैसा है, सिवाय इनकी रैम के. ओप्पो एफ5 का स्टैण्डर्ड वैरिएंट 4जीबी रैम के साथ आएगा, AI ब्यूटी फीचर, 18:9 फुल व्यू FHD डिस्प्ले, रेसोल्यूशन 2160*1080 और फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ आएगा.
जबकि ओप्पो एफ5 6जीबी फोन के नाम से ही पता चलत है कि यह फोन 6जीबी की दमदार रैम के साथ आएगा. इसके साथ फोन में FHD डिस्प्ले होगा और फेस रिकग्निशन फीचर भी दिया जाएगा. इस फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की हो सकती है.
Oppo एफ5 यूथ इसका लाइट वर्जन होगा, जिसके स्पेक्स और फीचर्स अन्य के मुताबिक थोड़ा कम होंगे, लीक इमेज से पता चलता है कि इस फोन में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा जबकि फोन का सेल्फी कैमरा 20मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा.


Click it and Unblock the Notifications








