Home
News

शुरू हुई Oppo F5 की सेल, खरीदने से पहले जान लें जरुरी बातें

By Agrahi

चाइना स्मार्टफोन मेकर ओपो ने पिछले हफ्ते ही भारत में अपना नया सेल्फी स्मार्टफोन ओपो एफ5 लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन आज भारत में पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। नए ओप्पो एफ5 को फ्लिप्कार्ट से खरीदा जा सकता है। कंपनी की मानें तो यह फोन जल्द ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स में भी मिलेगा।

Oppo F5 स्मार्टफोन का जो वैरिएंट भारत में सेल के लिए उपलब्ध होगा वो 4जीबी रैम के साथ आता है, जबकि इसका 6 जीबी रैम वैरिएंट दिसंबर में मार्केट में पेश होगा।

ये है फोन की हाईलाइट

ये है फोन की हाईलाइट

जैसा कि हमने बताया, यह कंपनी का सेल्फी स्मार्टफोन है। इस फोन में कंपनी ने 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है, जो बेहतर सेल्फी के लिए बेहद शानदार है। इस फोन को खास उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है सेल्फी के शौक़ीन हैं और परफेक्ट क्लिक के लिए एक परफेक्ट पार्टनर चाहते हैं।

AI टेक्नोलॉजी

AI टेक्नोलॉजी

ओप्पो F5 की बदौलत पहली बार यूज़र्स सेल्फी पोर्ट्रेट कैप्चर करते हुए आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस का अनुभव करेंगे। नया AI टूल सेल्फी कैमरा में ही दिया गया है। आने वाला Oppo F5 आपके सेल्फी को और भी बेहतर बना सकता है। यह फोन ओप्पो की अपडेटेड ब्यूटीफाय टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।

बेज़ल लेस डिस्प्ले

बेज़ल लेस डिस्प्ले

Oppo F5 बेज़ल लेस एक्सपीरियंस देगा, इस फोन में 6 इंच की फुल एचडी स्क्रीन होगी जिसका रेजोल्यूशन 2160*1080 पिक्सल है। इसका डिस्प्ले काफी बड़ा है और यह लगभग पूरी तरह बेज़ल लेस डिज़ाइन के साथ आएगा। इसका FHD+ स्क्रीन 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ आने वाला है। यह फोन रीडिंग, वीडियो, ब्राउज़िंग आदि के लिए शानदार अनुभव देगा।

और भी कुछ है खास...

और भी कुछ है खास...

शानदार सेल्फी कैमरा, AI टेक्नोलॉजी और बेज़ल लेस डिस्प्ले के अलावा भी ओप्पो एफ5 में कई और खासियत हैं। इस फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इनमें सबसे पहले आता है 4000mAh बैटरी, जो इस फोन को जरुरी पॉवर देने के लिए बनी है। यह बिग बैटरी, इस बिग स्क्रीन फोन के लिए एकदम सही है।
इसके अलावा फोन में स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है। साथ ही यह डिवाइस 4जीबी की रैम के और 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, इसकी इंटरनल मैमोरी को 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo F5 goes on sale in India. Everything you need to know before you buy this selfie smartphone by Oppo.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X