Home
News

तीन वैरिएंट में लॉन्च होगा Oppo F5,लीक हुआ पोस्टर

By Agrahi

ओप्पो से अपने सीक्रेट लगता है छुपाए नहीं जाते, तभी तो कंपनी के आने स्मार्टफोन के बारे में लगभग सभी जानकारी इन्टरनेट पर आ जाती है. कंपनी के आने वाले स्मार्टफोन एफ5 के स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है. यह कंपनी का अगला सेल्फी एक्सपर्ट होगा.

तीन वैरिएंट में लॉन्च होगा Oppo F5,लीक हुआ पोस्टर

Oppo अपने सेल्फी एक्सपर्ट स्मार्टफोन लिस्ट में एक नया नाम ऐड करने वाला है, इस फोन के स्पेसिफिकेशन लीक भी हुए है. स्पेसिफिकेशन के ठीक बाद ही फोन के बारे में एक और लीक सामने आ गया है. इस फोन की मार्केटिंग फोटो ऑनलाइन देखी गई है.

यह फोटो थाईलैंड में रिलीज़ हुई है. फोन के नए लीक के अनुसार ओप्पो एफ5 स्मार्टफोन तीन वैरिएंट में लॉन्च होगा. एक फोन का स्टैण्डर्ड वैरिएंट होगा, जबकि एक ओप्पो एफ5 6जीबी आएगा और एक ओप्पो एफ5 यूथ नाम से आएगा.

ओप्पो एफ5 का स्टैण्डर्ड वैरिएंट 4जीबी रैम के साथ आएगा, AI ब्यूटी फीचर, 18:9 फुल व्यू FHD डिस्प्ले, रेसोल्यूशन 2160*1080 और फेस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी के साथ आएगा.

जबकि ओप्पो एफ5 6जीबी फोन के नाम से ही पता चलत है कि यह फोन 6जीबी की दमदार रैम के साथ आएगा. इसके साथ फोन में FHD डिस्प्ले होगा और फेस रिकग्निशन फीचर भी दिया जाएगा. इस फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की हो सकती है.

Oppo एफ5 यूथ इसका लाइट वर्जन होगा, जिसके स्पेक्स और फीचर्स अन्य के मुताबिक थोड़ा कम होंगे, लीक इमेज से पता चलता है कि इस फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा.

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo F5 to be launched in three variants: Marketing poster leaked. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X