जानिए कब लॉन्च होगा सबसे शानदार डूअल सेल्फी कैमरा फोन Oppo F5
ओप्पो अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस नए फोन को कंपनी ने Oppo F5 नाम दिया है। हाल ही में फोन की फोटो और इसका एक वीडियो इंटरनेट पर देखा गया है।

अब ओप्पो ने इस बात की ऑफिशियल घोषणा कर दी है कि कंपनी अपने नेक्स्ट जनरेशन F सीरीज स्मार्टफोन Oppo F5 को 26 अक्टूबर को लॉन्च करने वाली है। यह फोन एक इवेंट के दौरान फिलीपींस में लॉन्च किया जाएगा।
ओप्पो के फेसबुक पेज पर दिए गए इंवाईट से फोन की कुछ झलकियाँ भी दिखाई देती हैं, जिससे पता चलता है कि यह स्मार्टफोन 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ लॉन्च होगा। जो कि इन दिनों सबसे अधिक ट्रेंड में है। इस इंवाईट में यह भी पता चलता है कि यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।
ओप्पो एफ5 स्मार्टफोन सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन है, इस फोन में डूअल फ्रंट कैमरा दिए गए हैं। यह बात रुमर में भी सामने आई थी और अब इंवाईट से भी इसका पता चलता है। साथ ही इस फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है।
ओप्पो एफ5 के बारे में अब तक जो भी रुमर और लीक्स सामने आए हैं उनके अनुसार यह फोन 6 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसका रेश्यो 18:9 होगा। इस फोन में रियर कैमरा 20 मेगापिक्सल का होगा, जो कि फ़्लैश लाइट के साथ आएगा। वहीं इसका फ्रंट कैमरा डूअल सेंसर के साथ आएगा जिसमें 12 मेगापिक्सल या 16 मेगापिक्सल का डूअल कैमरा होगा।
ओप्पो एफ5 में स्नैपड्रैगन 625, स्नैपड्रैगन 630 या स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर होने की उम्मीद है। इस बारे में फिलहाल कोई कन्फर्मेशन नहीं मिल पाई है। इस फोन के प्रोसेसर के साथ 4जीबी या 6जीबी की रैम और 64जीबी इंटरनल मैमोरी हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








