लॉन्च हुआ सेल्फी सेंट्रिक Oppo F5 स्मार्टफोन
भारत में ओप्पो एफauraua5 2 नवम्बर को लॉन्च होगा. भारतीय लॉन्च से पहले कंपनी अब इस स्मार्टफोन को फिलीपींस में पेश कर दिया है. हैंडसेट की कीमत 15,990 PHP रखी गई है जो कि 20,038 रु के आस-पास है. इस फोन से प्री-ऑर्डर्स आज से होंगे और इसीकी शिपिंग 4 नवम्बर से होगी.

स्मार्टफोन की इस लॉन्च के बाद अब फोन की सभी जानकारी ऑफिशियल हो चुकी है. अब न ही किसी लीक और रुमर की जरुरत है. तो बता दें कि नया ओप्पो एफ5 एक और सेल्फी सेंट्रिक smartphone है. ओप्पो काफी समय से अपनी सेल्फी टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है यही कारण है कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन कैमरा में कई शानदार फीचर्स दिए हैं.
कैमरा फीचर
इस स्मार्टफोन में एक नोट करने वाली है, वो यह की कंपनी ने फोन के फ्रंट में डूअल कैमरा सेटअप नहीं दिया है. बल्कि फ्रंट में सिंगल 20मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. हां इस फोन में कंपनी ने ब्यूटी रिकग्निशन टेक्नोलॉजी A.I. को जरुर दिया है. कंपनी के मुताबिक यह सेल्फी शॉट परफेक्ट बनाने के लिए करीब 200 फेशिअल रिकग्निशन स्पॉट्स को स्कैन करती है. फोन का रियर कैमरा 16 मेगापिक्सल का है.
डिस्प्ले और प्रोसेसर
ओप्पो एफ5 स्मार्टफोन में बेज़ल लेस 6 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेश्यो 18:9 रखा गया है. इस स्मार्टफोन में मीडिया टेक MT6763T चिपसेट दिया गया है. यह स्मार्टफोन एंड्रायड नॉगट ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.
रैम और स्टोरेज
यह फोन 4जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इस फोन का 6जीबी रैम मॉडल भी है जिसमें 64जीबी स्टोरेज है. इस स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
अन्य फीचर्स
ओप्पो का यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है, जो कि रियर साइड में दिया गया है. इसके फ्रंट में फेशिअल रिकग्निशन अनलॉक फीचर दिया गया है. इस फोन में 3200 mAh की बैटरी है. फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4जी VoLTE सपोर्ट, ब्लूटूथ 4.2 और GPS+ GLONASS मौजूद है.


Click it and Unblock the Notifications