Home
News

Oppo F5 Youth भारत में लॉन्च, आज शुरू हो रही है सेल

By Neha
Things to keep in mind before buying a new phone (Hindi)

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने 7 दिसंबर को भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन ओप्पो F5 यूथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने भारत में इस फोन ओप्पो ने F5 यूथ को नंवबर में फिलिपींस में लॉन्च किया था। अब ये भारतीय यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। ओप्पो F5 यूथ की सेल 8 दिंसबर से शुरू हो रही है और ये फोन कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट किया जा चुका है।

बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने ही ओप्पो F5 लॉन्च किया था। ओप्पो F5 यूथ को बजट एडिशन टैग के साथ कंपनी ने लॉन्च किया था। हालांकि दोनों फोन की कीमतों में ज्यादा फर्क नहीं है।

Oppo F5 Youth भारत में लॉन्च, आज शुरू हो रही है सेल

कंपनी ने Oppo F5 Youth को भारत में 16,990 रुपए की कीमत के साथ पेश किया है। वहीं, ओप्पो F5 स्मार्टफोन को इंडिया में 19,990 रुपए कीमत के साथ पेश किया गया था। इस फोन की सेल शुक्रवार से शुरू हो रही है और ये फोन ऑफलाइन और ऑनलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को दो कलर वेरिएंट ब्लैक और गोल्ड में पेश किया गया है।

बजट वेरिएंट ओप्पो F5 यूथ के स्पेक्स और फीचर्स की बात करें, तो इस फोन में कीमत के साथ-साथ रैम, स्टोरेज भी कम है। ओप्पो F5 यूथ को 6-इंच फुल HD+ डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसका एसपेक्ट रेश्यो 18:9 है। खास फीचर्स की बात करें, तो फोन में फिंगर प्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

F5 Youth की इंटरनल मेमोरी 32GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें 3GB रैम दी गई है। फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Helio P23 प्रोसेसर दिया गया है। ये फोन एंड्रॉयड 7.1 नूगट बेस्ड ColorOS 3.2 पर चलता है।

ओप्पो के इस बजट फोन में LED फ्लैश के साथ f/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए फोन के फ्रंट में f/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। कंपनी ने इस फोन को सेल्फी सेंट्रिक फोन की कैटेगिरी में पेश किया है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 3200mAh की बैटरी दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम सपोर्ट, 4G LTE, ब्लूटूथ 4.2, वाईफाई802.11/a/b/g/n, जीपीएस और ओटीजी सपोर्ट दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo F5 Youth with 16MP selfie camera Launched in India. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X