Home
News

OPPO F7 : इससे बेहतर सेल्‍फी कोई नहीं ले सकता

By Neha Kashyap

ओप्पो के फैन्स के लिए अच्छी खबर है। ओप्पो F7 को लेकर लंबा इंतजार अब खत्म हो चुका है। आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस के साथ आने वाला सेल्फी एक्सपर्ट ओप्पो F7 बेस्ट क्लास सेल्फी क्लिक करने में माहिर है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट हैंडसेट के लिए इस फोन को रिडिजाइन किया है और ये फुल स्क्रीन मल्टीमीडिया एक्सपीरियंस देता है।

मार्केट में हैंड गैस्चर ऑपरेशन के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन ओप्पो F7 स्पोर्ट 6.2 इंच की एड टू एज एफएचडी फुल स्क्रीन डिसप्ले के साथ फुल स्क्रीन मल्टीटास्किंग टेक्नोलॉजी के साथ आता है।

OPPO F7 : इससे बेहतर सेल्‍फी कोई नहीं ले सकता

ओप्पो F7 को कंपनी के एक्सपर्ट ने डिजाइन किया है। वजन में हल्का ये फोन दमदार एंड्रॉइड फोन है। ओप्पो F7 के 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 21,990 रुपए है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 26,990 रुपए है। इस फोन की पहली सेल 9 अप्रैल 2018 से शुरू हो रही है।

4GB रैम + 64GB रोम वेरिएंट की पहली सेल-

OPPO F7 : इससे बेहतर सेल्‍फी कोई नहीं ले सकता

अगर आपको ओप्पो F7 का बेसब्री का इंतजार है, तो इस फोन की फ्लैश सेल 2 अप्रैल 2018 से शुरू हो रही है, जिसमें आप इस फोन को खऱीद सकते हैं। बता दें कि इसकी फ्लैश सेल सिर्फ 24 घंटे के लिए ही रहेगी। इस सेल में ओप्पो F7 की 10,000 यूनिट्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी, जिन्हें पूरे देश में मौजूद ओप्पो के 777 स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।

रोमांचक डील और ऑफर्स-

OPPO F7 : इससे बेहतर सेल्‍फी कोई नहीं ले सकता

ओप्पो ने अपने सेल्फी एक्सपर्ट फोन पर हॉट डील और ऑफर्स भी पेश किए हैं। ओप्पो इस फोन को कंपनी के अधिकृत स्टोर्स से खरीदने पर वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट गारंटी दे रही है। पहली फ्लैश सेल में आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदारी करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। यूज़र को रिलायंस जियो की ओर से इस फोन पर 120 जीबी 4जी डेटा और 1200 रुपए कैशबैक मिलेगा। साथ ही इस फोन को नो कॉस्ट ऑन ईएमआई प्लान्स पर खरीदा जा सकता है।

25 मेगापिक्सल X रियल टाइम सेंसर एचडीआर-

OPPO F7 : इससे बेहतर सेल्‍फी कोई नहीं ले सकता

ओप्पो F7 इस फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा, जो आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक से लैस होगा। इसके कैमरे से ब्राइट, क्लियर और बाइब्रेंट सेल्फी क्लिक की जा सकेगी। इस फोन कैमरा खासतौर पर फ्रंट कैमरा HDR मोड के रियल टाइम क्षमता के साथ आता है, जो इसे चैलेंजिंग लाइट कंडीशन जैसे अंधेरा या अपर्याप्त लाइट में ब्राइटर पिक्चर्स क्लिक कर सकता है। ब्लर, ओवर एक्सपोज, हार्श लाइट में भी क्लियर इमेज कैप्चर कर सकता है।

ओप्पो F7 अपग्रेड एआई ब्यूटी मोड के साथ आएगा, जो स्किन टोन, कलर, उम्र और जेंडर में फर्क पहचान कर परफेक्ट पिक्चर्स क्लिक करता है। इस फोन की पावरफुल सेंसर AI ब्यूटी 2.0 टेक्नोलॉजी चेहरे के 296 फेशियल स्पॉट्स एक्यूरेट फेशियल रिकॉग्नाइजेशन कैपेबिलिटी देता है। ये फीचर जेंडर, उम्र, स्किन टोन में फर्क कर बेहरत रिजल्ट देता है। अलग-अलग फेशियल जोन के लिए ये ब्यूटीफिकेशन टेक्नोलॉजी ब्राइटर, क्लियर शानदार सेल्फी क्लिक करती है।

19:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ सुपर फुल स्क्रीन 2.0-

OPPO F7 : इससे बेहतर सेल्‍फी कोई नहीं ले सकता

ओप्पो F7 ने डिजाइन और डिसप्ले के लिए भी क्षमताओं को बड़ाया है। Oppo F7 बड़ी स्क्रीन के साथ आता है। इस फोन में 6.2 इंच का स्क्रीन होगा, जो FHD+ रिजॉल्यूश के साथ आता है। इसका रिजॉल्यूशन 2280x1080 पिक्सल है ज्यादा कलरफुल और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है।

बड़ी स्क्रीन के अलावा ओप्पो F7 आराम से हाथ में फिट हो जाता है। इसके अलावा ये पहला हैंडसेट है, जो 19:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आता है। फोन 89.09 परसेंट स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो के साथ आता है। इस फोन में बड़ा स्क्रीन दिया है, जो यूजर को शानदार वीडियो प्लेबैक और गेमिंग एक्सपीरियंस देता है।

OPPO F7 : इससे बेहतर सेल्‍फी कोई नहीं ले सकता

ये फोन नोच स्क्रीन के साथ आता है, जो यूजर्स को ऐप और यूजिंग गैस्चर के बीच नैविगेट करने में मदद करता है।गा। कहा जा रहा है कि ओप्पो पहला ऐसा स्मार्टफोन है, जो नोच शेप फुल स्क्रीन डिजाइन के साथ आता है, जिसमें फ्रंट कैमरा, ब्रांड न्यू एंटीना और लाइट सेंसर होगा।

फेस अनलॉक फीचर के साथ एंड्रॉइड ऑरियो कलरओएस 5.0-

OPPO F7 : इससे बेहतर सेल्‍फी कोई नहीं ले सकता

ओप्पो F7 ColorOS 5.0 के साथ एंड्रॉइड 8.1 पर चलता है, जो स्पिलिट स्क्रीन, गेम एक्सेलेरेशन, क्लोन ऐप्स, थीम स्टोर जैसे यूजफुल सॉफ्टवेयर फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा ओप्पो F7 फेस अनलॉक फीचर के साथ आता है। इस फोन की चेहरा पहचानने की क्षमता काफी तेज है।

इस फोन में 64 बिट 4 जीबी ऑक्टाकोर प्रोसेसर और 3400 एमएच की बैटरी दी गई है। कंपनी ने इस फोन को तीन कलर वेरिएंट सोलर रेड, मून लाइट सिल्वर और डायमंड ब्लैक कलर में पेश किया है। इस फोन का डायमंड ब्लैक एडिशन 128GB स्टोरेज और 6 जीबी रैम वेरिएंट में भी उपलब्ध है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OPPO is holding a flash sale on April 2, 2018 where you have the opportunity to grab the new OPPO F7.You must know that the flash sale will be live just for 24 hours.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X