Oppo F7 की ओपन सेल शुरू, ये मिलेंगे ऑफर्स
ओप्पो कंपनी ने पिछले महीने भारत में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन ओप्पो F7 लॉन्च किया था। अब सोमवार से इस फोन की ओपन सेल शुरू हो चुकी है, जिसमें इस फोन को कभी भी खरीद सकते हैं।
2 अप्रैल को ओप्पो F7 की फ्लैश सेल थी, जिसमें इस फोन की 10,000 यूनिट की बिक्री हुई थी। अब इस फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही प्लेटफॉर्म से खऱीदा जा सकता है। भारत में इस फोन को 4GB और 6GB रैम वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।

Oppo F7 की उपलब्धता-
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की बात करें, तो फ्लिपकार्ट और अमेजन पर ये फोन दो वेरिएंट में मौजूद है, जिसमें 4GB रैम और 64GB जीबी इंटरनल स्टोरेज की कीमत 21,900 रुपए है और 6GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 26,900 रुपए है। ऑनलाइन के अलावा इस फोन को ऑफलाइन स्टोर्स से भी खरीदा जा सकता है। ओप्पो F7 को तीन कलर वेरिएंट में खऱीदा जा सकता है, जो सोलर रेड, डायमंड ब्लैक और मूनलाइट सिल्वर कलर है।
Oppo F7 पर ऑफर्स-
ऑफर्स की बात करें, तो फ्लिपकार्ट Oppo F7 पर 16,000 रुपए की छूट एक्सचेंज ऑफर के तहत दे रहा है। इसके अलावा इस फोन को ICICI बैंक और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदने पर 5 परसेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही जियो इस फोन को खरीदने पर 1200 रुपए कैशबैक दे रहा है।
Oppo F7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन-
सबसे पहले बात करते हैं इस फोन के खास फीचर्स की। कंपनी ने इस फोन को सेल्फी एक्सपर्ट फोन कैटेगिरी में पेश किया है और इस फोन में 25 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिय है, जो आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस सेल्फी टेक्नोलॉजी से लैस है। ये कैमरा सोनी के 576 सेंसर एचटीआर के साथ आता है। Oppo F7 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। एचटीआर सॉफ्टवेयर में सेल्फी क्लिक करने पर तीन इमेज ओवर एक्सपोज, नॉर्मल और अंडर एक्सपोज कैप्चर होते हैं, जो शानदार सेल्फी एक्सपीरियंस देते हैं। इस फोन में स्लिम फेस, एआई मैमोरी, ब्यूटीफिकेशन, विविड मोड और एआई स्टिकर के साथ आता है। इस फोन का रियर कैमरा भी आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
ओप्पो F7 में 6.3 इंच का स्क्रीन होगा, जो FHD+ रिजॉल्यूश के साथ आएगा। इसका रिजॉल्यूशन 2280 x 1080 पिक्सल और ऑस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। इस फोन में 64बिट ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया है। ये फोन एंड्रॉइड 8.0 ऑरियो बेस्ड कलरओएस 5.0 आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है।
ओप्पो F7 में 3400 एमएच की बैटरी दी है। कंपनी का दावा है कि इस फोन की बैटरी 33.5 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक, 13.4 वीडियो और 8.3 घंटे गेम्स के लिए देती है। इस फोन की बैटरी भी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के साथ आती है, जो यूजर्स की फोन यूज हैबिट के हिसाब से बैटरी का मैनेजमेंट करती है।

ओप्पो F7 के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी और जीपीएस/ए-जीपीएस शामिल हैं। कंपनी ने फोन के ऐप आईकन और बैकग्राउंट में भी बदलाव किया है। ये फोन फेस अनलॉक फीचर, फिंगर प्रिंट सेंसर के साथ आता है। ये फोन ColorOS 5.0 के साथ एंड्रॉइड 8.1 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन को सोलर रेड और मून लाइट सिल्वर कलर वेरिएंट में पेश किया है।


Click it and Unblock the Notifications








