Home
News

Oppo F11 Pro के लॉन्च से पहले Oppo F9 Pro की कीमत में हुई कटौती

मिड रेंज स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो जल्द अपना Oppo F11 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। जिसकी तैयारी में कंपनी लगी हुई है। वहीं कंपनी ने अपने स्मार्टफोन लॉन्च होने से पहले Oppo F9 Pro स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। यानी अब Oppo F9 Pro स्मार्टफोन को 19,990 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 2018 दिसंबर में लॉन्च किया था। स्मार्टफोन 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले और 25MP AI से लैस सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

Oppo F11 Pro के लॉन्च से पहले Oppo F9 Pro की कीमत में हुई कटौती

कंपनी ने सबसे पहले इस स्मार्टफोन को 23,990 में लॉन्च किया था। जिसके बाद कंपनी ने हैंडसेट में 2000 रुपये की कटौती कर दी थी। बता दें, कंपनी ने स्मार्टफोन से दो बार 2000 रुपये कम किए थे। अगर आप इस स्मार्टफोन को कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो हैंडसेट को अमेजन और पेटीएम मॉल में Oppo F9 Pro को 19,900 रुपये में खरीदा जा सकता है।

हालांकि फ्लिकार्ट पर इस फोन को 21,990 रुपये में बेचा जा रहा है। कंपनी ने अपने Oppo F9 Pro स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की सूचना आधिकारिक तौर पर नहीं की है। लेकिन मुंबई स्थित महेश टेलेकॉम ने Oppo F9 Pro की कीमतों में कटौती की पुष्टी की है।

OPPO F9 PRO की स्पेसिफिकेशन

स्मार्टफोन 25-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। कंपनी ने फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया है। वहीं स्मार्टफोन VOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। OPPO F9 PRO स्मार्टफोन 6.3-इंच FHD+ LTPS IPS LCD डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसके साथ ही डिवाइस Helio P60 SoC और octa-core CPU पर आधारित है। बता दें, यूजर्स डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

OPPO F11 PRO की स्पेसिफिकेशन

OPPO F11 PRO स्मार्टफोन को 6.5इंच की एचडी+ नॉचलैस डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम का ऑप्शन दिया जा सकता है। F11 Pro में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट पर पॉप-अप 32 मेगापिक्सल का सेंसर हो सकता है। स्मार्टफोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Mid-range smartphone maker Oppo will soon launch its Oppo F11 Pro smartphone. The company is engaged in preparation. At the same time, the company has cut the cost of the Oppo F9 Pro smartphone before launching its smartphone. That is, the Oppo F9 Pro smartphone can now be purchased with a price of Rs 19,990.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X