Oppo F9 Pro टीज़र के साथ Oppo F9 की स्पेसिफिकेशन हुई लीक
Oppo कंपनी बाजार में अपने स्मार्टफोन के साथ काफी धमाल मचा रही है। लोग भी Oppo के स्मार्टफोन को काफी पसंद कर रहे हैं। इसके शानदार फीचर और दमदार कैमरा क्वालिटी ही इस फोन की पहचान है। कंपनी अब अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है। Oppo ने भारत में Oppo F9 Pro लॉन्च करने को लेकर एक टीज़र भी जारी किया था।

कंपनी ने सूचना दी थी कि यह स्मार्टफोन VOOC फ्लैश चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। लॉन्च हुए नए टीज़र में ओप्पो एफ9 प्रो के कलर वेरिएंट और डुअल कैमरा सेटअप के बारें में जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि ओप्पो एफ9 को भी लॉन्च किया जाएगा। फोन के बारें में जानकारी भी सार्वजनिक हो गए हैं। हालांकि इसकी कीमत के बारे में कोई ख़बर सामने नहीं आई है। कंपनी भारत में अभी सिर्फ ओप्पो एफ9 प्रो के प्रमोशन की तरफ ज्यादा ध्यान दे रही है।
Oppo F9 Pro स्मार्टफोन के खास फीचर
Oppo F9 Pro के बारे में कई बाते सामने आई है। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन सनराइज़ गोल्ड, ट्वाइलाइट ब्लू और स्टारी पर्पल कलर में लॉन्च किया जाएगा। वहीं, सनराइज़ रेड और ट्वाइलाइट ब्लू वेरिएंट टेक्सचर्ड ग्रेडिएंट डिज़ाइन में तैयार किया गया है। लॉन्च हुए टीज़र में फोन के लुक को भी दिखाया गया है। लुक से हिसाब से स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर हॉरीज़ॉन्टल डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसी के साथ फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
Essential Phone की तरह इस फोन में भी फ्रंट पैनल पर नॉच दिया गया है। डिस्प्ले के निचले हिस्से पर बेज़ल भी है। साथ ही फोन में स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक निचले हिस्से पर दिया गया है। नए स्मार्टफोन के लेटेस्ट टीज़र में VOOC Flash Charge फास्ट चार्जिंग फीचर के बारे में बताया गया है। जिसकी खास बात यह है कि इसकी मदद से मात्र 5 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे का टॉक टाइम मिलेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार Oppo F9 Pro में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन होगी। ओप्पो एफ9 को 15 अगस्त को वियतनाम में लॉन्च किया जा सकता है।
Oppo F9 होगा कुछ ऐसा
AndroidPure ने Oppo F9 हैंडसेट के बारें में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि ओप्पो एफ9 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित कलर ओएस 5.2 स्किन के साथ आएगा। फोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा साथ ही फोन में 2 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर दिया जाएगा। फोन में 4 जीबी रैम दी जाएगी जिसकी इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी होगी जो माइक्रोएसडी कार्ड को भी सपोर्ट करेगी।
फोन को रेड शनशाइन और ट्वाइलाइट कलर में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के कैमरे की बात की जाए तो Oppo F9 में डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। फोन का प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल का होगा। साथ ही फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा शामिल होगा। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी होगी।


Click it and Unblock the Notifications








