Oppo Fantastic Days Sale 2021 हुई शूरू, इन पांच बेहतरीन फोन पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो ने ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर अपनी Oppo Fantastic Days Sale 2021 का आयोजन किया है। 8 जनवरी यानि आज से अमेजन पर सेल लाइव हो चुकी है जो कि 12 जनवरी तक जारी रहेगी। सेल के दौरान आप ओप्पो के कई स्मार्टफोन्स को बेहद कम दाम पर खरीद सकते हैं।

साथ ही HDFC, SBI कार्ड और ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्सट्रा 10 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी नो कॉस्ट EMI ऑप्शन, एक्सचेंज ऑफर और प्रीपेड ऑफर भी दे रही है। चलिए बताते हैं आपको सेल के दौरान बिकने वाले बेस्ट स्मार्टफोन्स-
Oppo F17
सेल के दौरान Oppo F17 को 16,990 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इस कीमत पर आप फोन के 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को खरीद सकते हैं। फोन क्वॉड रियर कैमरा सेटअप से लैस है।
OPPO F17 Pro Special Edition
वहीं आप ओप्पो के OPPO F17 Pro Special Edition को 21,490 रुपये में ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी 6.4इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में आपको 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज ऑप्शन दिया जाएगा।
Oppo A53
सेल के दौरान Oppo A53 को लिस्ट किया गया है। जिसे आप सिर्फ 12,990 रुपये में खरीद सकते हैं। फोन की 6.5इंच पंच होल डिस्प्ले है। वहीं, आपको इस कीमत में फोन का 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज वेरियंट दिया जाएगा।
OPPO A11K
OPPO A11K को 8,490 रुपये में बेचा जा रहा है। फोन की 6.2इंच एचडी प्लस वॉटरड्रॉप स्क्रीन डिस्प्ले है। इस फोन में आपको 2जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज मिल रही है।
OPPO A15
आप सेल के दौरान OPPO A15 को 9,490 रुपये में खरीद पाएंगे। इसकी डिस्प्ले 6.52इंच एचडी प्लस मल्टी टच कैपेसिटिव है। इस फोन में आपको 3जीबी रैम के साथ 32जीबी स्टोरेज मिल रही है।
इन फोन्स के अलावा भी कई ओप्पो कंपनी के स्मार्टफोन्स पर इस सेल में अगले 4 दिनों तक भरपूर डिस्काउंट ऑफर्स मिलने वाला है। अगर आप ओप्पो कंपनी के किसी भी स्मार्टफोन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो अगले चार दिनों तक आपके पास एक अच्छा मौका है। आपको कम कीमत खर्च करके एक अच्छा स्मार्टफोन मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








