Oppo Fantastic Days सेल का दूसरा दिन, डिस्काउंट के साथ खरीदें स्मार्टफोन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ओप्पो कंपनी अपने दमदार स्मार्टफोन्स के लिए जानी जाती है। बता दें, कंपनी ग्राहकोंं को अपने दमदार स्मार्टफोन को शानदार डिस्काउंट के साथ खरीदने का मौका दे रही है। ओप्पो अमेजन इंडिया के साथ मिलकर Oppo Fantastic Days सेल का आयोजन कर रही है। सेल की शुरुआत 15 मई से हो गई है जो 18 मई तक चलेगी।

कंपनी की इस सेल के दौरान यूजर्स ओप्पो के स्मार्टफोन्स को 7,990 रुपये की शुरुआती कीमत से खरीद सकते हैं । अपने ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए कंपनी 9 महीने की नो कॉस्ट EMI का बेनिफिट भी दे रही है।
ग्राहक पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर भी 7,000 रुपये तक का एडिशनल डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं, सेल के दौरान ग्राहक ICICI बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1500 रुपये का इंस्टेट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।
इन स्मार्टफोन पर लगी है सेल
Oppo Fantastic Days सेल की बात करें तो सेल के चलते ग्राहक ओप्पो के पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाले स्मार्टफोन को 22,990 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। वहीं, पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने 3 हजार रुपये के एडिशनल डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं। कंपनी अपने Oppo A5S स्मार्टफोन को सेल पर उपलब्ध करा रही है, जिसे 9,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
सेल के चलते Oppo R15 Pro और Oppo R17 Pro स्मार्टफोन पर भी 7000 रुपये और 6000 रुपये तक का एडिशनल एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी अपने Oppo R17 पर भी एक्सचेंज ऑफर पेश कर रही है।
बता दें, सेल के चलते Oppo R15 Pro को 25,990 रुपये, Oppo R17 Pro स्मार्टफोन 39,990 रुपये और Oppo R17 स्मार्टफोन 28,990 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है। ग्राहक Oppo F9 Pro स्मार्टफोन को 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें, सेल के दौरान कंपनी के Oppo A1K स्मार्टफोन को भी 8,490 रुपये की कीमत के साथ खरीदा जा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








