आने वाला है 50 MP कैमरे वाला स्मार्टफोन
चाइनीज़ स्मार्टफोन मेकर कंपनी ओप्पो जल्द एक 50 मेगापिक्सल वाला कैमरा लांच करने की तैयारी में जुटी है। अभी तक सबसे ज्यादा हाईमेगापिक्सल कैमरा नोकिया के 1020 में दिया गया है जिसमें 41 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है।
पढ़ें: 15,000 रुपए से लेकर 20,000 रुपए के बीच ये हैं बेस्ट एंड्रायड स्मार्टफोन
ओप्पो फाइंड 7 के 50 मेगापिक्सल कैमरे से ली गई एक तस्वीर भी लीक हुई है। 50 मेगापिक्सल वाले ओप्पो स्मार्टफोन का नाम फाइंड 7 होगा। गिज़चाइना साइट की मानें तो कंपनी ओप्पो के फाइंड 7 से ली गई सेंपल फोटो का रेज्यूलूशन 8160x6120 है साथ ही इस इमेज़ का साइज 9.7 एमबी है। चर्चा हो रही है ओप्पो के फाइंड 7 में दिए गए फीचर दूसरे स्मार्टफोनों के पसीने छुड़ा देंगे।

इसमें 5 इंच की फुल एचडी स्क्रीन होगी साथ ही इसमें 801 स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और कई दूसरे फीचर दिए गए होंगे। ओप्पो फाइंड 7 बाजार में मौजूद सैमसंग और एचटीसी के अलावा दूसरे स्मार्टफोनों को कड़ी टक्कर देगा। इससे पहले ओप्पो भारतीय बाजार में दुनिया का पहला स्व्रिल कैमरे वाला फोन ओप्पो एन 1 लांच कर चुका है जिसकी कीमत 39,999 रुपए है। उम्मीद की जा रही है ओप्पो फाइंड 7 को 19 मार्च तक लांच किया जा सकता है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications