Home
News

Oppo Find X हुआ लॉन्च, खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान

By Devesh

Oppo ने आज अपना एक नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है जिसका नाम oppo Find X हैं। ओप्पो ने अपने इस स्मार्टफोन को पेरिस में आयोजित एक इवेंट में लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन ओप्पो की फ्लैगशिप Find सीरीज का एक हिस्सा है, इसलिए कंपनी ने इस डिवाइस को Find X के नाम से पेश किया है। हालांकि यह फोन अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ। Oppo Find X को भारत में 12 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

Oppo Find X हुआ लॉन्च, खासियत जानकर रह जाएंगे हैरान

दिखाई नहीं देगा कैमरा

चीन के फोन कंपनी ओप्पो के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस फोन के तीनों कैमरे आपको दिखाई ही नहीं देंगे लेकिन आप उनसे कभी भी पिक्चर क्लिक कर पाएंगे। दरअसल, इस फोन में पॉप कैमरा लगा हुआ है। जो फोन के अंदर ही रहता है। जब आप पिक्चर क्लिक करने के लिए फोन को कैमरे की कमांड देंगे तो कैमरा अपने-आप बाहर आकर पिक्चर क्लिक करने के बाद दोबारा अंदर चले जाएगा। इसके अलावा इस फोन में फेस अनलोक फीचर भी है। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर की जगह 3डी फेशियल रिकॉग्निशन दिया गया है, जो कि आईफोन X जैसा है।

बड़ी स्क्रीन, बढ़िया कैमरा

इस फोन में 6.4 इंच का एमोलेड सैमसंग मेड पैनल होगा, जो 18:9 ऑस्पेक्ट रेश्यो के साथ आया है, जिसमें 93.8 फीसदी आपको स्क्रीन मिलेगी। इसके अलावा इस फोन में एंड्रॉयड ओरियो 8.1, डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 20 मेगापिक्सल का है। ड्यूल कैमरा की मदद से आप डीएसएलआर की तरह bokeh इफेक्ट वाली तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं। कैमरे में 5x lossless जूम दिया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस फोन में 25 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है जो कि AI के साथ आता है। जिस वजह से इस फोन की सेल्फी और वीडियो कॉलिंग में शानदार पिक्चर क्वालिटी की उम्मीद की जा रही है।

पावर बैकअप में भी शानदार

पावर बैकअप के लिए इस फोन में 3645mAH की बैटरी है। कंपनी इस फोन को स्नैपड्रेगन 845 प्रोसेसर के साथ पेश करेगी, जो कि एड्रिनो 630 जीपीयू के साथ आता है। जिससे फोन को पूरे दिन की बैटरी लाइफ मिलेगी। ओप्पो के इस फोन की बैट्री के लिए एक और खास बात है कि इसमें VOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। जिससे 2500mAh की बैटरी को 15 मिनट में चार्ज हो जाएगी। रैम की बात करें, तो इसमें 8 जीबी है। फोन में 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

Oppo Find X की कीमत

ओप्पो के इस फाइन्ड एक्स फोन की कीमत की बात करें तो यूरोप में इस कीमत 999 यूरो यानि करीब 78,699 रुपए है। यह फोन दो रंग बोर्डेक्स रेड और ग्लेशियर ब्लू में उपलब्ध होगा। इसके अलावा खबर है कि इस फोन का लेम्बोर्गिनी एडिशन भी लॉन्च किया जाएगा जिसकी कीमत 1,33,913 रुपये होगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oppo has finally launched its flagship Oppo Find X with premium features like 8GB RAM and 3D Face Unlock, biggest highlight of the smartphone unique motorised camera slider.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X